फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Satyendra gets heart attack during the rally in Vikas Bhavan

विकास भवन में धरना के दौरान प्रधान सत्येंद्र को हार्टअटैक

Tue, 26 Jun 2018 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 26 Jun 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
Satyendra gets heart attack during the rally in Vikas Bhavan
इलाहाबाद
अधिकार बढ़ाए जाने, भत्ता समेत 17 सूत्रीय मांग को लेकर सोमवार को विकास भवन परिसर में आंदोलन कर रहे अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश सचिव ग्राम प्रधान सत्येंद्र त्रिपाठी को हार्टअटैक पड़ गया और वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। प्रधानाें ने उन्हें स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रधानों के साथ सांसद नागेंद्र सिंह पटेल तथा सपा के अन्य नेता देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहे। सत्येंद्र को भर्ती कराने के लिए सरकारी मदद न मिलने तथा आंदोलन के दौरान किसी अफसर के आने को लेकर प्रधानों में भारी आक्रोश रहा।
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार परिषद के बैनर तले प्रधानों तथा पंचायत सदस्यों का कलेक्ट्रेट के सामने स्थित टैंपों स्टैंड पर जमावड़ा हुआ। वहां आयोजित सभा में प्रधानों ने अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की। ज्ञापन लेने के लिए टैंपों स्टैंड पर कोई अफसर नहीं पहुंचा। ऐसे में तीन बजे के बाद जुलूस बनाकर वे विकास भवन पहुंचे और मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। वहां भी किसी भी अफसर के न पहुंचने पर उन्होंने धरना शुरू कर दिया। साथ में सभा की। विरोध बढ़ने पर सीडीओ सैमुअल पॉल एन. तथा अन्य अफसर उनके बीच पहुंचे। उन्होंने प्रधानों से वार्ता की लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला। इसी बीच प्रधान सत्येंद्र को हार्टअटैक पड़ गया और वह गिर पड़े। प्रधान उन्हें पहले बेली अस्पताल ले गए। सुविधा न होने के कारण वहां से स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वरूपरानी में उन्हें आईसीयू में रखा गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सांसद नागेंद्र सिंह पटेल भी अस्पताल पहुंच गए। उनका कहना है कि अफसरों की चेतावनी के बाद सत्येंद्र को हार्टअटैक पड़ा। उनका यह भी कहना था विकास भवन परिसर में प्रधान को अटैक पड़ा लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की गई। प्रधानों ने स्वयं व्यवस्था करके उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जबकि, सत्येंद्र जनप्रतिनिधि हैं। सांसद ने प्रधानों की ज्यादातर मांगों का समर्थन किया और उसे लागू करने की मांग की। परिषद के जिलाध्यक्ष विजय सिंह पटेल का कहना है कि वे लगातार आंदोलन करते रहे लेकिन उनसे ज्ञापन लेने के लिए भी कोई नहीं आया। उन्होंने मांगों के समर्थन में तेज आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, अस्पताल में देर रात तक बड़ी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed