{"_id":"57546cde4f1c1b2008108b18","slug":"sat-pleased-to-get-put-in-the-sacrifice-hutatmk-ahutian","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनि कृपा पाने को हुतात्मक यज्ञ में डालीं आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनि कृपा पाने को हुतात्मक यज्ञ में डालीं आहुतियां
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
शनि देव की पूजा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरसुइया स्थित शनिधाम में रविवार को शनि कृपा पाने को हुतात्मक यज्ञ में आहुतियां डालने को लोगों का तांता लगा रहा। श्रीशनि परिवार सेवा समिति की ओर से आयोजित शनि जयंती महोत्सव की शुरुआत पीठाधीश्वर पराग की अगुवाई में तैलाभिषेक से हुई। पवन शास्त्री, चेतन शास्त्री, धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रमोद सिंह, शिवम सेठ, मिनी सेठ, नीता, भगवती कनैजिया, राजीव श्रीवास्तव, एके सिंह, जेपी धवन, प्रमोद कुमार आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत स्नान एवं तैलाभिषेक किया।
उसके बाद हुए शनि शांति हुतात्मक यज्ञ में लोगों ने काली उरद, काला तिल, लौह चूर्ण, शमी के टुकड़े, नील गिरी का तेला, फिरोजा चूर्ण से तैयार हवन सामग्री को अपने सिर से तीन बार उतार कर डाली। बहुपात्रों से शनिदेव की महाआरती हुई। वहीं सूर्यास्त के बाद शनि की प्रसन्नता के निमित्त दीप जलाए गए। शनि भक्तों ने अपने घरों एवं दुकानों के बाहर आठ के गुणक दीप जलाकर रखे। पीठाधीश्वर पराग ने लोगों को शनि कृपा पाने के लिए माता-पिता की सेवा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा सच की राह पर चलने वालों को न्याय के देवता शनिदेव की कृपा सहज प्राप्त होती है। इस अवसर पर सत्येंद्र अग्रवाल, डॉ. कार्तिकेय शर्मा, यदुनाथ द्विवेदी, कौशल श्रीवास्तव, प्रसून सेठ आदि उपस्थित रहे।