{"_id":"6a0eae4835670ade1e0aad94","slug":"sarai-inayat-police-jeep-overturned-after-collision-with-truck-four-people-including-inspector-injured-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : ट्रक की टक्कर से सरायइनायत पुलिस की जीप पलटी, दरोगा समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : ट्रक की टक्कर से सरायइनायत पुलिस की जीप पलटी, दरोगा समेत चार घायल
Thu, 21 May 2026 03:18 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 May 2026 03:18 PM IST
सार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के कुआंडीह गांव में बुधवार को देर रात गश्त से लौट रही सरायइनायत पुलिस की जीप ट्रक की टक्कर से पलट गई। हादसे में दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त सरायइनायत थाने की गाड़ी।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के कुआंडीह गांव में बुधवार को देर रात गश्त से लौट रही सरायइनायत पुलिस की गाड़ी ट्रक की टक्कर से पलट गई। हादसे में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बुधवार को रात थाने पर तैनात एसआई जगदीश यादव थाने की जीप से गश्त के लिए निकले थे। देर रात करीब 2.30 बजे वे हनुमानगंज की ओर से थाने लौट रहे थे।
विज्ञापन
थाने से करीब सौ मीटर पहले होंडा एजेंसी के पास पुलिस की गाड़ी में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी जीटी रोड पर बने डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में सभी पुलिसकर्मी जीप के नीचे दब गए। इस बीच मौका पाकर ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। जीप के नीचे दबे पुलिसकर्मियों की चीख पुकार सुनकर सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने गाड़ी रोककर उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पाकर थाने की पुलिस पहुंच गई और सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
हादसे में गाड़ी पर सवार एसआई जगदीश यादव, चालक अरुण यादव, कांस्टेबल अजीत एवं अनुज घायल हुए हैं। जिसमें अनुज की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने एसआई जगदीश यादव की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ट्रक चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन