फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sanitation workers expressed gratitude to CM Yogi for additional bonus of Rs 10 thousand and salary increase

Mahakumbh : 10 हजार रुपये अतिरिक्त बोनस और वेतन वृद्धि के लिए स्वच्छताकर्मियों ने सीएम योगी का जताया आभार

Thu, 27 Feb 2025 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 06:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज में महाकुंभ से जुड़े स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके लिए 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस और अप्रैल से न्यूनतम वेज के रूप में 16 हजार रुपए देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Sanitation workers expressed gratitude to CM Yogi for additional bonus of Rs 10 thousand and salary increase
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज में महाकुंभ से जुड़े स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके लिए 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस और अप्रैल से न्यूनतम वेज के रूप में 16 हजार रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वच्छताकर्मियों ने खुले दिल से स्वागत किया और इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। सभी स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि यह पूरे मेला के दौरान उनके द्वारा की गई अथक मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ मंच पर बुलाकर उनका सम्मान किया, बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे उनका मान बढ़ा है। 

विज्ञापन

मेले में मिलकर सुनिश्चित की स्वच्छता

स्वच्छताकर्मी रानी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारे लिए जो भी किया वह सुनकर अच्छा लग रहा है। हमने महाकुंभ में जान लगाकर मेहनत की थी उसी का लाभ आज हमें मिल रहा है। इसी तरह, नैनी तहसील से महाकुंभ में स्वच्छता कार्य के लिए आए एक स्वच्छताकर्मी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 10 हजार रुपया बोनस और 16000 रुपए निश्चित मानदेय देने की घोषणा की है, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं। महाकुंभ के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में हम सभी ने मिलकर सफाई और स्वच्छता को सुनिश्चित किया किसी भी तरह की कोई घटना नहीं हुई। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिले चेहरे 

स्वच्छताकर्मी अमन ने बताया की मेले में स्वच्छता को लेकर किए गए अच्छे कार्य को मुख्यमंत्री ने सराहा है और इसीलिए उन्होंने हमें 10 हजार अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है यह अच्छी पहल है। इससे हम सभी का हौसला बढ़ेगा और हम मन लगाकर स्वच्छ प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। एक अन्य स्वच्छताकर्मी लाल बहादुर ने बताया कि महाकुंभ समापन के बाद मुख्यमंत्री हमारे बीच आए यह देखकर हमें अच्छा लगा। उन्होंने हमारा सम्मान भी किया और हमारे साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया यह अच्छी पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed