फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangh supporter Muslim family attacked on discussion of Modi's victory

Prayagraj News: मोदी की जीत की चर्चा पर संघ समर्थक मुस्लिम परिवार पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Sangh supporter Muslim family attacked on discussion of Modi's victory
करेली में रहने वाले संघ समर्थक परिवार ने भाजपा की जीत की संभावना जताने पर हमले का आरोप लगाया है। मोहल्ले के एक शख्स समेत पांच-छह अज्ञात के खिलाफ लिखाई गई एफआईआर में महिला ने घर में घुसकर उसके साथ दो बेटियों से मारपीट और छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जीटीबी नगर करेली निवासी महिला ने एफआईआर में कहा है कि उसके पति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में पदाधिकारी हैं। आरोप है कि बुधवार रात 12 से एक के बीच में मोहल्ले का ही सलीम पन्नी अपने 5-6 साथियों के साथ नशे में धुत होकर उसके घर में घुस आया और पीटना शुरू कर दिया। उसे व उसकी दोनों बेटियों को पीटा। कपड़े फाड़कर गला दबा दिया। शोर मचाने पर भीड़ आई तो जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि घटना से कुछ देर पहले शाम करीब सात बजे उसका बेटा व बेटी बात कर रहे थे कि इस बार भी मोदी सरकार बनेगी। यह बात वहां से गुजरते हुए सलीम पन्नी ने सुन ली। उसने गाड़ी रोककर गाली दी, धमकी भी। महिला का आरोप है कि भाजपा को सपोर्ट करने से चिढ़कर ही उसने यह घटना की है। करेली थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed