फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangamnagari will get 150 CNG buses get rid of old diesel buses

प्रयागराज : संगमनगरी को मिलेगी 150 सीएनजी बसों की सौगात, पुराने डीजल बसों से मिलेगी निजात

Mon, 29 Aug 2022 12:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 12:21 AM IST
सार

प्रयागराज समेत प्रदेश के 15 शहरों में अब 1575 नई सीएनजी सिटी बसें चलाने की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई गई है। 

विज्ञापन
Sangamnagari will get 150 CNG buses get rid of old diesel buses
CNG BUS - फोटो : amar ujala

विस्तार

संगमनगरी में चल रही पुरानी डीजल बसों से अब लोगों को निजात मिलेगी। शहर में चल रही इन बसों का स्थान नई सीएनजी बसें लेंगी। इसी वित्तीय वर्ष से 150 सीएनजी बसें चलाए जाने की तैयारी है। प्रयागराज समेत प्रदेश के 15 शहरों में अब 1575 नई सीएनजी सिटी बसें चलाने की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसी कड़ी में अगले माह सिटी बसों के संचालन के लिए निजी ऑपरेटरों को आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन



इसके बाद बस संचालन से जुड़ी अन्य कवायद दिवाली तक पूरी कल ली जाएगी। अभी संगमनगरी में जेएनएनयूआरएम योजना के तहत वर्ष 2007-2008 में ली गई 125 डीजल सिटी बसों का संचालन हो रहा है। इसमें से अधिकांश बसें बेड़े से बाहर भी हो चुकी हैं। फिलहाल जो सीएनजी बसें आएंगी उसमें कुछ मिनी बस भी रहेगी। 

विज्ञापन

प्रदेश के 15 शहरों 1575 बसें चलाने की तैयारी
अब नई व्यवस्था के तहत प्रदेश सरकार ने प्रयागराज सहित 15 शहरों में 1585 सिटी बस चलाने की तैयारी की है।  इसमें  प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, मेरठ में 150-150, लखनऊ और गाजियाबाद में 200-200, आगरा, मथुरा में 100-100, मुरादाबाद में 75 एवं अयोध्या, झांसी, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर और सहारनपुर में 50-50 सीएनजी बसें चलाई जानी है।



इसी माह प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद निजी ऑपरेटरों के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। तीन माह  के भीतर कंपनी को बसें सप्लाई करनी होगी। -टीके बिसेन, संयुक्त निदेशक, परिवहन निदेशालय। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed