फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangamnagari may get a gift of five new Vande Bharats this year

Prayagraj News: इस साल पांच नई वंदे भारत का संगमनगरी को मिल सकता है तोहफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sangamnagari may get a gift of five new Vande Bharats this year
इस साल संगमनगरी को पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिल सकता है। खास बात यह है कि चार प्रयागराज से ही शुरू होंगी, जिसमें सहारनपुर वंदे भारत का एलान रेलमंत्री पहले ही कर चुके हैं। इसके अलावा जो शुरू होगी, उसमें चित्रकूट-कानपुर-प्रयागराज-अयोध्या वंदे भारत प्रस्तावित है।
विज्ञापन

प्रयागराज में अभी दो जोड़ी वंदे भारत का संचालन हो रहा है। दोनों ही वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही हैं। वर्ष 2024 में प्रयागराज को पांच जोड़ी और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले वर्ष ही सहारनपुर में एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का एलान किया था। इसके रूट पर मंथन चल रहा है। इसके अलावा मेरठ से लखनऊ होकर प्रयागराज के लिए एक और प्रस्तावित है।
विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज से आगरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने का प्रस्ताव उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की ओर पिछले वर्ष भेजा जा चुका है। इसका भी संचालन वर्ष 2024 के शुरुआती छह माह में होना तय है। गोरखपुर से लखनऊ के बीच चल रही वंदे भारत का प्रयागराज जंक्शन के विस्तार का भी रेलवे बोर्ड नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। इसी वित्तीय वर्ष इसका विस्तार प्रयागराज तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट से अयोध्या के बीच भी वंदे भारत वाया प्रयागराज तक चलाई जा सकती है। इसके दो रूट पर मंथन चल रहा है। पहला चित्रकूट-प्रयागराज-प्रतापगढ़-अयोध्या एवं दूसरा रूट चित्रकूट-बांदा-कानपुर-प्रयागराज-अयोध्या है। वहीं, लोकसभा चुनाव को देखते हुए कुछ और वंदे भारत भी प्रयागराज से होते हुए चलाई जा सकती हैं। स्लीपर कोच वाली वंदे भारत का संचालन भी प्रयागराज से पुणे होते हुए बंगलूरू तक के लिए प्रस्तावित है।

सौ से ज्यादा औसत स्पीड वाली दो वंदे भारत प्रयागराज मंडल के ही खाते में
प्रयागराज। देश में चल रहीं वंदे भारत ट्रेनों में मात्र दो ही ऐसी हैं, जिनकी औसत स्पीड सौ किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की है। इनका ही संचालन उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में हो रहा है। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत की औसत स्पीड सिर्फ प्रयागराज जंक्शन से गाजियाबाद के छिपियाना बुजुर्ग तक 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article