फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangam railway station will remain closed for passengers on Snan festival, will have to catch train

महाकुंभ : स्नान पर्व पर यात्रियों के लिए संगम रेलवे स्टेशन रहेगा बंद, प्रयाग जंक्शन से पकड़नी पड़ेगी ट्रेन

Fri, 05 Jul 2024 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jul 2024 06:42 PM IST
सार

इस बार महाकुंभ मेले में वर्ष 2019 की तुलना में तकरीबन दोगुनी भीड़ आने का अनुमान है। इसलिए रेलवे व जिला प्रशासन का भीड़ प्रबंधन पर जोर है। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन की बात करें तो वह दारागंज में होने की वजह से महाकुंभ मेला क्षेत्र के सबसे निकट है।

विज्ञापन
Sangam railway station will remain closed for passengers on Snan festival, will have to catch train
प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में अगले वर्ष लगने वाले महाकुंभ मेले के दौरान सभी स्नान पर्व पर प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेगा। स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के चलते स्नान पर्व पर इसे बंद किए जाने पर सहमति बन गई है। इस दौरान यहां से चलने वाली ट्रेनों का तो संचालन होता रहेगा, लेकिन यहां किसी भी यात्री को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इतना जरूर है कि यहां अगर यात्री बाहर से आने वाली ट्रेनों से उतर रहे हैं तो उन्हें बाहर जरूर जाने दिया जाएगा ।

विज्ञापन


इस बार महाकुंभ मेले में वर्ष 2019 की तुलना में तकरीबन दोगुनी भीड़ आने का अनुमान है। इसलिए रेलवे व जिला प्रशासन का भीड़ प्रबंधन पर जोर है। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन की बात करें तो वह दारागंज में होने की वजह से महाकुंभ मेला क्षेत्र के सबसे निकट है। जाने-अनजाने में स्नान के बाद अधिकांश यात्री इसे ही संगमनगरी का मुख्य स्टेशन मानकर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंच सकते हैं। ऐसे में यहां ज्यादा भीड़ आने का अनुमान है। आसपास घनी आबादी होने की वजह से यहां सरकुलेटिंग एरिया भी छोटा है। जहां सीमित संख्या में ही यात्रियों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन


इस वजह से तैयारी की जा रही है कि मेला के स्नान पर्व के दौरान संगम एवं गंगा के अन्य घाटों पर स्नान करने वालों का वापसी मार्ग दारागंज की जगह परेड की काली सड़क या लाल सड़क से हो। ऐसा होने से प्रयागराज संगम स्टेशन पर भीड़ नहीं जुटेगी। इसके अलावा मेला क्षेत्र के साथ शहर के अन्य स्टेशनों पर भी अनाउंसमेंट करवाया जाता रहेगा कि लखनऊ, अयोध्या रूट की ट्रेनों में जिन्हें सफर करना है वह प्रयाग जंक्शन पहुंचें। स्नान पर्व के दिन प्रयागराज संगम से ट्रेनें तो चलेंगी, लेकिन उसमें यात्रियों को बैठने की अनुमति प्रयाग जंक्शन से ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की तैयारी है कि महाकुंभ के सभी स्नान पर्व पर प्रयागराज संगम स्टेशन पर यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, ऐसे में लखनऊ अयोध्या आदि रूट की ट्रेनों पर सफर करने वाले को प्रयाग जंक्शन जाकर ट्रेन पकड़नी होगी। भीड़ प्रबंधन की वजह से यह निर्णय लिया गया है। - शिवेंद्र शुक्ला, एडीआरएम , लखनऊ मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed