{"_id":"5a47f3024f1c1b86698c4a95","slug":"sangam-nagar-ready-for-the-beginning-of-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये साल के आगाज को तैयार हुई संगम नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये साल के आगाज को तैयार हुई संगम नगरी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नये साल के आगाज के आगाज के लिए संगम नगरी तैयार हो गई है। नये साल के जश्न को मनाने के लिए शहरियों ने अपने-अपने तरीके से तैयारियों को अंजाम दिया है। गली-मोहल्लों एवं घरों में लोगों ने तमाम आयोजन किए हैं । वहीं शहर के कुछ होटलों की ओर से भी खास तैयारियां की गई हैं। होटलों में लाइट म्युजिक में गाला डिनर , मॉकटेल का इंतजाम तो किया ही है साथ ही कैंडल लाइट डिनर की भी व्यवस्था कर दी है। गुपचुप तरीके से भी शहर के कुछ होटल एवं रेस्टोरेंट ने अपने रुटीन ग्राहकों को के लिए तमाम इंतजाम भी किए हैं। खास व्यंजनों के साथ होटल एवं रेस्त्रा संचालकों ने कांबो ऑफर भी पेश किया है।
जिला प्रशासन की ओर से रात दस बजे तक ही डीजे की अनुमति दिए जाने की वजह से तमाम होटल संचालकों ने इस बार डीजे से परहेज ही कर लिया है। तमाम होटल संचालकों ने लाइट म्यूजिक को ही तरजीह दी है। सिविल लाइंस स्थित होटल अजय इंटरनेशनल, कान्हा श्याम, दि लीजेंड, मिलन पैलेस आदि होटलों में नये साल के लिए सजावट आदि भी की गई। होटल क्लार्क इन अजय इंटरनेशनल के सुभाष अग्रहरि ने बताया कि मॉकटेल, गिफ्ट्स, डिनर के साथ लाइव कान्सर्ट का पूरा इंतजाम है। अपनी पसंद से वेज, नानवेज, साउथ इंडियन और कांटीनेंटल डिशेज ले सकते हैं।
रात नौ बजे से होटल में कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसमें सिर्फ कपल्स और परिवार के साथ आने वालों को ही इंट्री दी जाएगी। उधर होटल कान्हा श्याम के प्रोपराइटर विदुप अग्रहरि ने बताया कि नये साल के अवसर पर इस बार कलरफुल बुफे के साथ गाला डिनर रहेगा। चाइनीज, कांटिनेंटल, थाई, मेक्सिकन फूड लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा इंडियन फूड के भी ढेरों मेन्यू लोगों को उपलब्ध कराएं जाएंगे। 31 दिसंबर को होटल का बार बंद रहेगा। सिविल लाइंस स्थित होटल मिलन पैलेस के सरदार जोगिंदर सिंह के मुताबिक होटल में किसी भी तरह की म्यूजिकल पार्टी नहीं रखी गई है। रेस्टोरेंट में खाने की तमाम वैरायटी लोगों को उपलब्ध होगी। होटल की सजावट भी की जा रही है। इसके अलावा सिविल लाइंस एवं शहर के अन्य इलाकों में मौजूद रेस्टोरेंट संचालकों की ओर से भी नये साल की खास तैयारी की गई है।
विज्ञापन
नववर्ष के मौके पर ग्रीटिंग कार्ड का चलन खत्म होने के बाद अब एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए गुलाब की कली और बुके की मांग बाजार में बढ़ गई है। रामबाग स्थित एक फ्लॉवर शॉप के प्रोपराइटर दिनेश ने बताया कि गुलाब की कलियों की मांग इस बार जबर्दस्त है। काफी लोगों ने इसकी एडवांस बुकिंग भी करवा ली है। बुके के भी आर्डर काफी लोगों ने दिए हैं। उधर व्हाटसअप, फेसबुक आदि में नये वर्ष का बधाई संदेश एवं ई ग्रीटिंग देने वालों में होड़ मची रही।