फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangam city in the grip of cold wave, chances of rain

शीतलहर की चपेट में संगम नगरी, बारिश के भी आसार

Fri, 31 Dec 2021 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sangam city in the grip of cold wave, chances of rain
शीत लहर की चपेट में संगमनगरी,बारिश की भी आशंका
विज्ञापन

प्रयागराज। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बर्फीली हवाएं पूर्वांचल में प्रवेश कर गई हैं। इससे बृहस्पतिवार को शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया। पहाड़ों पर बर्फवारी से अगले 48 घंटे भीतर गलन और बढ़ने के अनुमान हैं। मौसम विभाग ने साल का अंतिम दिन शुुक्रवार घने कोहरे और शीत लहर की चपेट में बीतने के आसार व्यक्त किए हैं।
लो प्रेशर एरिया बनने से नए साल के पहले हफ्ते में फिर बारिश की आशंका है। ऐसा हुआ तो संगमनगरी में फुटपाथों पर जीवन गुजारने वालों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संगम के शहर 9.01 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों पर बर्फवारी और शीतोष्ण हवाओं की सक्रियता से शीत लहर शुरू हो गई। सुबह कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन फिर सूरज पर बादलों का पहरा बिछ गया। इसके बाद दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। अलबत्ता सर्द हवाएं राहगीरों की मुश्किलें बढ़ाती रहीं। वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने से अब घना कोहरा छाने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्र के मुताबिक पछुआ विक्षोभ के कारण शीतोष्ण चक्रवात भूमध्य सागर से उठकर उत्तर भारत के इलाकों में सक्रिय हो गया है। अभी बारिश के आसार बने हुए हैं। इस बीच घना कोहरा गिरेगा। हवाएं पूर्वी -पश्चिमी हुईं तो शीत लहरी और तेज हो जाएगी। ओलावृष्टि भी हो सकती है। उत्तर- पश्चिम हवाएं दिशा बदलेंगी तो तापमान पर भी असर पड़ेगा। वहीं मौसम विभाग ने बर्फीली हवाओं संग कोल्ड डे कंडीशन जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के जानकारों का कहना है कि पहाड़ों पर लगातार बर्फ पड़ रही है। साथ ही लो प्रेशर एरिया भी बन रहा है। ऐसे में इस साल के आखिरी दिन से लेकर नए साल के पहले हफ्ते तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से बादल छाए रहेंगे। इस दिन अधिकतम तापमान घटकर 17.06 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम होने से भी ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed