फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sample of 200 positive patients sent to Pune lab for dengue outbreak

Dengue : डेंगू आउट ब्रेक के लिए दौ सौ पॉजिटिव मरीजों का सैंपल पुणे लैब को भेजा गया

Sun, 06 Nov 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 12:01 AM IST
सार

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 200 डेंगू पॉजिटिव मरीजों का सैंपल मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब से लेकर जीना टाइपिंग टेस्ट के लिए पुणे लैब भेजा गया है।

विज्ञापन
Sample of 200 positive patients sent to Pune lab for dengue outbreak
Prayagraj News : डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाईकोर्ट की ओर से डेंगू के मामले को लेकर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा नगर निगम को तलब किए जाने के बाद ये सभी विभाग हरकत में आ गए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 200 डेंगू पॉजिटिव मरीजों का सैंपल मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब से लेकर जीना टाइपिंग टेस्ट के लिए पुणे लैब भेजा गया है। इसके आधार पर यह पता करने की कोशिश की जाएगी कि आखिर वह कौन सी वजह थी, जिसके कारण डेंगू के मामले इतनी तेजी से बढ़े।

विज्ञापन



इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित की गई टीम अशोक नगर व मऊसरइया पहुंची। जहां पर टीम ने स्थलीय निरीक्षण भी किया। बता दें कि अशोक नगर, मऊसरइया, सदर बाजार वह इलाके हैं, जहां पर डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसमें मऊसरइया के हर दूसरे घर में डेंगू संदिग्ध मरीज पाया गया था। फिलहाल इन सैंपलों को पुणे लैब भेजे जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग को इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन



वहीं दूसरी तरफ मलेरिया विभाग की क्विक रिस्पांस टीमों की संख्या 33 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से दो अतिरिक्त टीमों को बढ़ाया गया है। इसमें पंचायत विभाग के सफाईकर्मियों को लगाया गया है, जिनका काम घरों में जाकर लार्वा डिटेक्ट करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sample of 200 positive patients sent to Pune lab for dengue outbreak
Prayagraj News : डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला।
आठ जोन में बांटी गई टीम
क्विक रिस्पांस टीम को आठ जोन में बांट दिया गया है। इन आठ जोनों में तेलियरगंज, फाफामऊ, राजापुर, अशोक नगर, सिविल लाइंस, कटरा, धूमनगंज, सुलेमसराय, राजरूपपुर तथा झलवा है। 


2646 घरों में किया गया लार्वा डिटेक्ट
क्विक रिस्पांस टीम ने शनिवार को बांटे गऐ आठ जोन में पहुंचकर डेंगू के लार्वा की पड़ताल की। इस दौरान टीम ने निर्धारित लक्ष्य 2646 घरों का निरीक्षण किया, इसमें 23 घरों में डेंगू के लार्वा पाए गए। जिसमें नौ कूलर, एक फ्रिज, एक वाटर कंटेनर शामिल है। इसके अलावा पांच नालियों में भी लार्वा पाए गए। जिन्हें एंटी लार्वा स्प्रे द्वारा समाप्त किया गया।


स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित की गई टीमें घर-घर पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही हैं। इसके लिए 35 क्विक रिस्पांस टीम को लगाया गया है। इसके अलावा डेंगू पॉजिटिव मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे लैब भेजा गया है। जहां पर डेंगू आउट ब्रेक के कारण का पता लगाया जाएगा।  - डॉ.नानक सरन, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed