फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sameer used to call himself Sultan, the kingpin of the sex racket.

Prayagraj : समीर तो कहीं खुद को सुल्तान बताता था सेक्स रैकेट का सरगना

Sun, 15 Sep 2024 05:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 05:56 PM IST
सार

30 अगस्त को इस मामले का भंडाफोड़ हुआ था। तब से अब तक समीर के बारे में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्राें के मुताबिक, अब पता चला है कि न सिर्फ स्पा सेंटरों में काम करने वाले महिला-पुरुष कर्मचारी बल्कि समीर खुद तीन नामों से लोगों से मिलता था।

विज्ञापन
Sameer used to call himself Sultan, the kingpin of the sex racket.
सेक्स रैकेट का सरगना समीर खां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस में सेक्स रैकेट चलाने वाले समीर खान के बारे में एक और खुलासा हुआ है। पता चला है कि वह तीन अलग-अलग नामों से लोगों से मिलता था। किसी को समीर तो किसी को अपना नाम सुल्तान बताता था। उसका एक नाम अबू भी था। पुलिस उसकी तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है।

विज्ञापन


30 अगस्त को इस मामले का भंडाफोड़ हुआ था। तब से अब तक समीर के बारे में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्राें के मुताबिक, अब पता चला है कि न सिर्फ स्पा सेंटरों में काम करने वाले महिला-पुरुष कर्मचारी बल्कि समीर खुद तीन नामों से लोगों से मिलता था।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों का कहना है कि अलग-अलग नाम बताने के पीछे उसकी मंशा क्या थी, यह उससे पूछताछ के बाद ही सामने आएगा। अब तक हुई जांच से यह साफ है कि वह अनैतिक गतिविधियों में शामिल था। एसीपी कोतवाली मनोज कुमार सिंह ने बताया कि समीर के अलावा गौरव और भानु की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 आरोपियों ने लगाई जमानत अर्जी

सूत्रों का कहना है कि जेल भेजे गए 20 आरोपियाें में से 14 ने जमानत अर्जी लगाई गई है। इनमें जंक्शन स्पा सेंटर की संचालिका सपना सहित 10 महिलाएं भी शामिल हैं। जेल भेजा गया एक आरोपी टीवी रामारेड्डी ईस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। उसके भी बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर वह समीर के संपर्क में कैसे आया।

मैनेजर से पूछताछ में खुल सकते हैं राज

सूत्रों का कहना है कि 15 दिन बाद भी अब तक फरार आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। जेल भेजे गए 20 आरोपियों में पैराडाइज स्पा का मैनेजर राहुल कालिया (32) भी शामिल है। गांव पालमपुर, पिलखुआ, हापुड़ निवासी राहुल सरगना समीर का खास है। माना जा रहा है कि अगर उससे पूछताछ हो तो इस रैकेट के बारे में अहम खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed