फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   samajwadi party strongly prepared for panchayat election 2020

पंचायत चुनाव : सपा का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर जोर

Mon, 12 Oct 2020 02:57 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party strongly prepared for panchayat election 2020
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ राजनीतिक दलों ने भी तैयारी तेज कर दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से गांव-गांव कमेटी बनाए जाने की कवायद की जा रही है। इसी के साथ मतदाता सूची में पार्टी समर्थकों का नाम जुड़वाने पर भी फोकस है। हालांकि टिकट बंटवारे के मुद्दे पर पार्टी अभी इंतजार करने के मूड में है।
विज्ञापन


भाजपा ने इस बार पार्टी सिंबल पर पंचायत चुनाव लडने का निर्णय लिया है। सपा में भी कार्यकर्ताओं का एक वर्ग पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़े जाने के पक्ष में हैं। पिछले नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल दिए थे। इससे पहले एक और चुनाव में सपा ने नगर निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ा था। ऐसे में पंचायत चुनाव में भी सिंबल पर उम्मीदवार उतारे जाने की चर्चा शुरू हो गई है। इसके विपरीत पार्टी में बड़े तबके का मानना है कि इससे विरोधी भी खड़े होंगे, जिसका नुकसान विधानसभा चुनाव में हो सकता है। इन तर्कों के बीच कार्यकर्ताओं को इस मुद्दे पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फैसले का इंतजार है। हालांकि पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि अपने सभी समर्थकों का मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित कराना बड़ी चुनौती है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है। इसे ध्यान में रखकर गांव-गांव में टीम बनाई गई है। वहीं जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव का कहना है कि कृषि, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। रोजगार और महंगी शिक्षा के मुद्दे पर पार्टी के चारों युवा फ्रंटल इकाइयों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से जारी पत्र के अलावा स्थानीय स्तर पर भी पंफलेट तथा पोस्टर छपवाए गए हैं। कार्यकर्ता इन्हें लेकर ग्रामीणों के बीच में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed