{"_id":"5d1faae38ebc3e3c8821590b","slug":"samajwadi-party-leader-dharmendra-yadav-files-election-petition-aganist-bjp-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: धर्मेंद्र यादव ने दाखिल की चुनाव याचिका, भाजपा सांसद संघमित्रा के निर्वाचन को दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: धर्मेंद्र यादव ने दाखिल की चुनाव याचिका, भाजपा सांसद संघमित्रा के निर्वाचन को दी चुनौती
Sat, 06 Jul 2019 04:29 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:29 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता धर्मेंद्र यादव
- फोटो : Social Media
सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या के चुनाव के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल की है। संघमित्रा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। धर्मेंद्र यादव ने महानिबंधक के समक्ष चुनाव याचिका अधिवक्ता एनके पांडेय के मार्फत दाखिल की।
विज्ञापन
याचिका में आरोप लगाया गया है कि बिलसी विधानसभा में 10 हजार वोट पड़े मगर गिने गए वोटों की संख्या इससे अधिक है। साथ ही संघमित्रा ने अपनी वैवाहिक स्थिति की चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी है।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र ने भी भदोही के सांसद रमेश चंद्र बिंद के खिलाफ चुनाव याचिका दाखिल की है। बिन्द द्वारा नामांकन पत्र गलत तरीके से पेश करने पर स्वीकार करने की वैधता को चुनौती दी गई है।
विज्ञापन