फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Samajwadi party allahabad unit

सपा प्रदेश अध्यक्ष को फिरोजाबाद जाने से रोकने पर नाराजगी

Sun, 29 Dec 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party allahabad unit
प्रयागराज। सपा के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी नरेश उत्तम पटेल को फिरोजाबाद जाने से रोके तथा हिरासत में लिए जाने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

महानगर कैंप कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने इसे तानाशाही पूर्ण तथा दमनकारी कार्रवाई बताई। सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि सरकार ने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार भी छिन लिए हैं। पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने अघोषित आपात काल जैसी स्थिति पैदा कर दी है। डॉ.मान सिंह, दान बहादुर सिंह मधुर, सै.मो.असकरी आदि ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को फिरोजाबाद जाने से रोकना गैर लोकतांत्रिक है। इसका जवाब जनता जरूर देगी। बैठक में पंधारी यादव, राजेन्द्र सिंह पटेल, योगेश यादव, संदीप यादव आदि मौजूद रहे। पार्टी के अधिवक्ता सभा की बैठक में भी प्रदेश अध्यक्ष को फिरोजाबाद जाने से रोके जाने पर नाराजगी प्रकट की गई। बैठक में रूपनाथ यादव, शशि भाल सिंह, अभिषेक रंजन, दिग्विजय सिंह, संजीव उपाध्याय, भोलानाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed