फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   samajwadi leader lallan rai

धरी रह गई सबकी आस, लल्लन हो गए खास

Thu, 29 Dec 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 29 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
samajwadi leader lallan rai
other
शहर उत्तरी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीप्रकाश राय उर्फ लल्लन राय को टिकट मिलने के बाद यहां से टिकट की दावेदारी करने वाले कई नेताओं की आस धरी रह गई। बुधवार को लखनऊ में टिकटों की घोषणा होने के बाद लल्लन अचानक खास हो गए। पार्टी ने बारा से अजय भारती उर्फ मुन्ना को मैदान में उतारा है। यहां से विधायक डॉ.अजय कुमार ने सपा का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। पार्टी ने हंडिया और फूलपुर विधानसभा छोड़कर अन्य 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


शहर उत्तरी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरने के लिए 13 नेताओं ने लखनऊ में इंटरव्यू दिया था। इनमें से केके श्रीवास्तव, विनय कुशवाहा और शिवा त्रिपाठी में से किसी एक को टिकट मिलने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा जारी सूची में बाजी लल्लन राय ने मार ली। हालांकि लल्लन को टिकट मिलने से पार्टी के अंदरखाने में ही कार्यकर्ता आश्चर्यचकित हैं, क्योंकि जातीय समीकरण के हिसाब से शहर उत्तरी का गणित अलग तरह का है। यहां कायस्थ और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। चर्चा यह भी है कि लल्लन प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के खास हैं सो पार्टी ने उन्हें शहर उत्तरी से मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


इसके साथ पार्टी ने 12 में 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। इनमें से चार मौजूदा विधायक हैं, जबकि दो दर्जा प्राप्त मंत्री हैं। पार्टी ने फाफामऊ से विधायक अंसार अहमद, सोरांव से सत्यवीर मुन्ना, प्रतापपुर से बिजमा यादव और शहर दक्षिणी से विधायक हाजी परेवज अहमद टंकी पर ही विश्वास जताया है। उत्तरी में लल्लन राय के साथ करछना से दर्जा प्राप्त मंत्री उज्जवल रमण सिंह को टिकट दिया गया है। उज्ज्वल पिछले चुनाव में भी यहीं से प्रत्याशी थे लेकिन बसपा के दीपक से पराजित हो गए थे। इनके साथ मेजा से अशोक कुमार सिंह, बारा से अजय भारती उर्फ मुन्ना और कोरांव से रामदेव निडर सपा के प्रत्याशी घोषित हैं। जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव ने प्रत्याशियों ने नामों की घोषणा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को धन्यवाद दिया। कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों को जीतने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंडिया, फूलपुर पर असमंजस
सपा ने हंडिया और फूलपुर विधानसभाओं में प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इसकी वजह से कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है। हंडिया से प्रशांत सिंह, जबकि फूलपूर से सईद अहमद विधायक हैं। अन्य सीटों पर मौजूदा विधायकों पर विश्वास जताने वाली पार्टी द्वारा प्रशांत और सईद के नामों की घोषणा न करने से कार्यकर्ताओं की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed