फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Salman Khurshid said: If the supremacy of the Constitution is not maintained, the fabric of the country will d

सलमान खुर्शीद बोले : संविधान की सर्वोच्चता नहीं रखी बरकरार तो बिखर जाएगा देश का ताना-बाना

Sun, 24 Sep 2023 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 09:03 PM IST
सार

करेली स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित संगोष्ठी में सलमान खुर्शीद ने केंद्र सरकार पर भी निशाना लगाया। कार्यक्रम में आईएमसीआर के संगठन महासचिव डॉ. आजम बेग ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें आजादी दी थी जो अब खतरे में है।

विज्ञापन
Salman Khurshid said: If the supremacy of the Constitution is not maintained, the fabric of the country will d
प्रयागराज पहुंचने पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का स्वागत करते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स (आईएमसीआर) की ओर से आयोजित संगोष्ठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि तेजी से फैल रही नफरत का असर संसद में दिखने लगा है। सत्ताधारी दल के सांसद द्वारा मुस्लिम सांसद को गाली देना शर्मनाक है। अगर हम संविधान की सर्वोच्चता को बरकरार नहीं रखेंगे तो देश का ताना बाना बिखर जाएगा।

विज्ञापन

करेली स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित संगोष्ठी में सलमान खुर्शीद ने केंद्र सरकार पर भी निशाना लगाया। कार्यक्रम में आईएमसीआर के संगठन महासचिव डॉ. आजम बेग ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें आजादी दी थी जो अब खतरे में है। उन्होंने कहा कि अगर आज संविधान की सर्वोच्चता कायम नहीं रहेगी तो यह देश नहीं बचेगा। पूर्व सांसद और सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव सैयद अजीज पाशा ने कहा कि इस वक्त देश में डर का माहौल है और लोग डर के माहौल में आजादी के साथ नहीं रह सकते।

विज्ञापन

इस अवसर पर एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नसीम सिद्दीकी ने कहा कि अब समय आ गया है कि आप आईएमसीआर से जुड़ें। इस संगठन को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद इरम रब्बानी ने कहा कि प्रयागराज एक ऐतिहासिक शहर है, जहां देश के सभी महत्वपूर्ण आंदोलनों को नींव मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


संगोष्ठी को विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक दलों के नेताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं बब्बन दुबे, आम आदमी पार्टी के इशरत जमील, वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद हसनैन, सत्य भाव मिश्रा, कमरुल हसन सिद्दीकी, इरशाद उल्ला, अब्दुल कलाम आजाद आदि मौजूद रहे।

Trending Videos

Salman Khurshid said: If the supremacy of the Constitution is not maintained, the fabric of the country will d
पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद। - फोटो : अमर उजाला।

राजनीतिक दलों को नरम हिंदुत्व के दायरे से आना होगा बाहर

बैठक को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जेड के फैजान ने धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों को सलाह देते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखने वाले सभी राजनीतिक दलों को नरम हिंदुत्व के दायरे से बाहर आना चाहिए। उन्हें वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। इसके पूर्व आईएमसीआर के महासचिव सैयद मसूद हुसैन ने संगठन के लक्ष्य और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed