फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Salary will stop if both doses of vaccine are not taken

वैक्सीन की दोनो खुराक नहीं ली तो रुकेगा वेतन

Mon, 03 Jan 2022 11:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Salary will stop if both doses of vaccine are not taken
वैक्सीन की दोनो खुराक नहीं ली तो रुकेगा वेतन
विज्ञापन

प्रयागराज। वैक्सीन की दोनों खुराक अब तक न लेने वाले माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। जब तक वह वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लेंगे, तब वेतन नहीं मिलेगा। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने इस बाबत सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश भेजा है। दरअसल आगामी विधानसभा चुनाव में शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। इस लिहाज से उनका वैक्सीनेशन आवश्यक है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि अपने विद्यालय में 15 से 18 वर्ष के अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या, जिनकी उम्र 15 साल हो गई है। उन्हें कोविड-19 का टीका जरूर लगवाएं। साथ ही इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को देंगे। इसके अलावा शिक्षकों और कर्मचारियों को दिसंबर माह का वेतन प्राप्त करने के लिए अब टीका करण का प्रमाण पत्र भी संलग्न कराना अनिवार्य होगा। जिन अध्यापक या कर्मचारियों द्वारा अब तक दोनों खुराक नहीं लगवाई है, उनका वेतन रोक दिया जाएगा। इसलिए सभी प्रधानाचार्य प्रत्येक दशा में अपने कार्यालय के समस्त स्टाफ का ऑनलाइन प्रमाण पत्र स्टाफ से प्राप्त कर लेखा कार्यालय में जमा करें, जिससे उनके माह दिसंबर का वेतन भुगतान किया जा सके। संवाद
दरोगा भर्ती की सीबीआई जांच के लिए राष्ट्रपति से लगाई गुहार
प्रयागराज। युवा मंच कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को पत्र ट्वीट कर दारोगा भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। युवा मंच संयोजक राजेश सचान के प्रेषित पत्र में आरोप लगाया गया है कि योगी सरकार में ऐसी कोई परीक्षा नहीं हुई, जिसमें पेपर लीक, धांधली के गंभीर आरोप न लगे हों। युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि भाजपा हराओ अभियान और रोजगार को चुनावी मुद्दा बनाने की रणनीति तैयार करने के लिए जल्द मीटिंग बुलाई जाएगी जिसमें दरोगा भर्ती धांधली की सीबीआई जांच का मुद्दा भी प्रमुखता से उठेगा। इस मौके पर पंकज पांडेय, सीएमपी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष करन सिंह परिहार, राम प्रवेश, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

प्रवक्ता उमेश खरे निर्विरोध जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी के चुनाव में केपी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता उमेश खरे निर्विरोध जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सोमवार को कालेज सभागार में कॉलेज इकाई के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कालेज के सभी शिक्षक एव कर्मचारियों ने शामिल होकर माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह ने की। संचालन डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव एवं आभार प्रदर्शन दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, राकेश कुमार, फातिमा बानो, समरजीत, डॉ हरिश्चन्द्र, राजेश शुक्ला, प्रभात यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल भर्ती पूरा करने की मांग, शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन
प्रयागराज। जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरा करने की मांग को लेकर सोमवार को प्रतियोगियों ने शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परिणाम घोषित होने के एक माह बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है, जबकि बेसिक शिक्षा मंत्री सार्वजनिक मंच से भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने की बात कह चुके हैं, इसके बाद भी अब शिक्षा निदेशालय को इस संबंध में कोई शासनादेश नहीं मिला है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी और निदेशालय के मध्य परिणाम जारी होने के बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को लेकर असमंजस की स्थिति है। प्रदर्शन में ज्ञानवेंद्र सिंह बंटी, रामकुमार मौर्य, कुलदीप पांडेय, सरोज पटेल, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed