फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Salary of 14 absent officers and six accountants stopped, explanation sought

Prayagraj News: अनुपस्थित 14 अधिकारियों व छह लेखपालों का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Salary of 14 absent officers and six accountants stopped, explanation sought
हंडिया तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों की अनुपस्थिति को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने 14 अधिकारियों और छह लेखपालों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी जिम्मेदारों को चेताया कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। डीएम ने कहा कि स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य है। राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों को जमीनी स्तर पर जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण या अन्य विकास संबंधी मांगों को विभाग अपनी कार्ययोजना में शामिल करें। प्रत्येक शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाए और निस्तारण पर संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। चक मार्गों को कब्जों से मुक्त कराने और बिजली बिल संबंधी अनियमितताओं को दूर करने के विशेष निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
इन अधिकारियों का रोका वेतन
जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (जिला ग्राम विकास अभिकरण), उप कृषि निदेशक, सहायक निबंधक (सहकारी समिति), जिला कृषि अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी (डूडा), सहायक निदेशक मत्स्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, महाप्रबंधक (जिला उद्योग केंद्र), बाल विकास अधिकारी प्रतापपुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी हंडिया, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हंडिया और अधिशासी अभियंता सिंचाई (नोडल) का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। छह लेखपालों का भी वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

कब्जे, हैंडपंप खराब होने आदि की आई शिकायत
संपूर्ण समाधान दिवस पर रामनाथ पुत्र मगन निवासी ग्राम कटहरा ने पत्थरगड़ी के बाद दबंगों द्वारा पत्थर उखाड़ कर कब्जा करने की शिकायत की। पंकज कुमार पुत्र शोभना निवासी पुरे गोबई हंडिया ने हैंडपंप का बोर खराब होने की शिकायत की। इस पर खंड विकास अधिकारी को एक सप्ताह में कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। श्याम कृष्ण मिश्र निवासी ग्राम बीरेसांव ने विपक्षियों द्वारा धान की फसल लगाने से रोकने की शिकायत की। प्रदीप कुमार तिवारी निवासी ग्राम जवराडीह ने बिजली विभाग से अत्यधिक बिल में संशोधन की मांग की। महेंद्र प्रताप निवासी ग्राम मिर्जापुर हंडिया ने विपक्षी द्वारा तालाब की भूमि पर पिलर बनाकर कब्जा करने की शिकायत की।



समाधान दिवस पर 249 शिकायतें हुईं दर्ज
संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 249 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से राजस्व विभाग की 115, विकास विभाग की 30, पुलिस विभाग की 45, विद्युत विभाग की 10, जल निगम की छह, नगर पंचायत की तीन, आपूर्ति विभाग की 15, वन विभाग की पांच और अन्य विभागों की 20 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष पर विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed