फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Salaries of three medical superintendents stopped due to pending payment

Prayagraj News: भुगतान लंबित के मामले में तीन चिकित्सक अधीक्षकों का वेतन रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Salaries of three medical superintendents stopped due to pending payment
प्रयागराज। बड़ी संख्या में जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का भुगतान लंबित रखने के मामले में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने चिकित्सा अधीक्षक रामनगर, हंडिया एवं बहादुरपुर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि लाभार्थियों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में सीडीओ गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने नियोजित सत्र के सापेक्ष में टीकाकरण नहीं होने के कारण चिकित्सा अधीक्षक कौड़िहार को स्पष्टीकरण पत्र जारी करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि डीबीटी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम के लाभार्थियों का समय से भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जाए। निष्क्रिय आशाओं को चिन्हित करके उनको चेतावनी पत्र जारी करने का भी निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed