फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sai Baba caste Brahmin

साईं बाबा जाति से ब्राह्मण

Wed, 20 Jul 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sai Baba caste Brahmin
स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गुरुपूर्णिमा पर्व पर मंगलवार को स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने फिर साई राग छेड़ा। साई बाबा को जाति से ब्राह्मण होने का दावा किया। कहा,साई बाबा जाति से पुष्करणा ब्राह्मण और जूना अखाड़े के संत हैं। मंगलवार को प्रवचन के दौरान उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए कहा, सनातन धर्म की रक्षा के नाम पर गुरु परंपराओं एवं धर्म गुरुओं का अपमान किया जा रहा है। शिष्य को अपने गुरु का सम्मान एवं उनकी पूजा अर्चना का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन


साईं बाबा संत केशवानंद के चार मढ़ी के शिष्य और इनके गुरु भाई नेपाली बाबा जोधपुर स्थान स्थित दादा दरबार के संस्थापक हैं। पुष्करणा ब्राह्मण साई बाबा का नाम बागमल थाणवी हैं। इनके भाई के पौत्र देवनारायण थाणवी राजस्थान हाईकोर्ट के जज रहे हैं, जो रिटायर होने के बाद आज भी जोधपुर में रहते हैं। 
विज्ञापन


वहीं ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर शंकरचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और गोवर्द्धनपीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि समेत सनातन धर्म के सभी संप्रदायों और अखाड़ों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई प्रयाग धर्म संसद और  कवर्धा धर्म संसद में सर्वसम्मत से कहा गया था, ‘साईं न तो संत, न ही गुरु, न भगवान’ हैं। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती साई को मुसलमान बता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed