फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saffron gamchhas of Kanwadis are being decorated by the hands of Muslim artisans

Prayagraj News: मुस्लिम कारीगरों के हाथों सज रहे कांवड़ियों के भगवा गमछे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Saffron gamchhas of Kanwadis are being decorated by the hands of Muslim artisans
लालगोपालगंज। मो. ताहिर
सावन के पवित्र महीने में जहां एक ओर बोलबम के जयकारे गूंज रहे हैं, वहीं लालगोपालगंज में एक अनूठी तस्वीर देखने को मिल रही है। यहां मुस्लिम रंगरेज अपनी पारंपरिक कारीगरी से कांवड़ियों के लिए भगवा गमछे तैयार कर रहे हैं, जो सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है।
विज्ञापन

लालगोपालगंज के अहलादगंज, इब्राहिमपुर और खानजहानपुर मोहल्ले में इन दिनों रौनक खास है। यहां बोलबम के जयकारों संग रंगाई और छपाई का कार्य जोरों पर है। कस्बा के मुस्लिम रंगरेज परिवार पूर्वजों से धार्मिक आयोजनों से जुड़े वस्त्रों को रंगने का काम करते आ रहे हैं। यहां के बने गमछे प्रयागराज क्षेत्र सहित प्रदेश के प्रमुख बाजारों और थोक व्यापारियों तक सप्लाई की जाती है। एक अनुमान के मुताबिक सावन में पचास लाख से अधिक कारोबार होगा।
विज्ञापन


चुनरी और कलावा भी तैयार होता है
लालगोपालगंज में रंगाई और छपाई का काम सिर्फ आज का नहीं, बल्कि सदियों पुराना है। यहां के मुस्लिम रंगरेज परिवार पीढ़ियों से इस कला को संरक्षित करते आ रहे हैं। यहां न सिर्फ कांवरियों के गमछे, बल्कि देवी मंदिरों में चढ़ाई जाने वाली चुनरी और कलावा भी इन्हीं कारीगरों द्वारा तैयार किए जाते हैं।

लालगोपालगंज। मो. ताहिर

लालगोपालगंज। मो. ताहिर

लालगोपालगंज। मो. ताहिर

लालगोपालगंज। मो. ताहिर

लालगोपालगंज। मो. ताहिर

लालगोपालगंज। मो. ताहिर

लालगोपालगंज। मो. ताहिर

लालगोपालगंज। मो. ताहिर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed