फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sadar tahsil

एसडीएम, तहसीलदार सोरांव को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 21 Jun 2017 01:42 AM IST
अमर उजला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 21 Jun 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
sadar tahsil
इलाहाबाद
शिकायतों के निस्तरण में लापरवाही बरतने पर तहसील दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने एसडीएम और तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। प्रार्थना पत्रों पर मार्किंग तथा श्रेणी बांटने में लापरवाही पर उन्होंने एसडीएम के स्टेनों को निलंबित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

विगत तहसील दिवस में मंडलायुक्त ने श्यामा मिश्रा के वरासत तथा राम आसरे पटेल के खतौनी संबंधित प्रकरण के निस्तारण का निर्देश दिया था लेकिन जांच में पता चला कि इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। तहसील पर कई अन्य खामियां भी पाई गईं। इस पर उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। उन्होंने अफसराें को शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की हीलाहवाली न करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


तहसील दिवस में कमिशभनर की आने की सूचना मिलते ही फारियादियों की संख्या बढ़ने लगी।  इस क्रम में  राजस्व विभाग 88, पुलिस के 41, विकास के 25, जल निगम के दो, विद्युत विभाग के सात, आपूर्ति विभाग के छह,चकबंदी के एक, स्वास्थ्य विभाग एक, नगर निगम के दो तथा अन्य 1 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से राजस्व विभाग में मात्र 4 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायती पत्रों के परिपेक्ष्य में मंडलायुक्त ने जांच कर निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील दिवस में मऊआइमा विकास खंड अन्तर्गत खानपुर गांव के रहने वाले शवाजनिशा ने आदेश के बावजूद आवास न मिलने की शिकायत की। अब्दालपुर खास गांव की रहने वाली रानीदेवी ने धोखा देकर जमीन व मकान हड़पने की शिकायत की। तहसील दिवस में विधायक डा. जमुना प्रसाद सरोज, एडीएम महेन्द्र राय, एसडीएम आयुष चौधरी, तहसीलदार अरविन्द्र तिवारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी डीपी शुक्ला समेत तहसील के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील में लगे स्टाल, दी गई जानकारी
 सदर तहसील में मंगलवार को नई परंपरा शुरू हुई। तहसील दिवस में शिकायतों के निस्तारण के साथ अलग-अलग विभागों की ओर से 27 स्टाल भी लगाए गए थे। इस पर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ रजिस्ट्रेशन भी कराए गया।


सदर तहसील में शामिल प्रभारी डीएम सैमअल पॉल एन. ने शिकायतों को सुना और संबंधित अफसराें को निस्तारण के निर्देश दिए। लेटलतीफी तथा अनुपस्थित रहने पर उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीएमओ, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, बीडीओ को चेतावनी दी तथा स्पष्टीकरण तलब की। इस मौके पर कृषि विभाग के स्टाल पर केकेसी आदि के लिए किसानों का पंजीकरण किया गया। आठ किसानों को बीज भी वितरित किया गया। प्रभारी डीएम ने बताया स्टाल लगाने की पहल एसडीएम के स्तर पर हुई थी। इसकी मदद से लोगों को योजनाओं की जानकारी और एक ही जगह रजिस्ट्रेशन कराने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed