फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sadar Bazar is aglow Rajapur

दमकता रहा राजापुर सदर बाजार

Mon, 12 Sep 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sadar Bazar is aglow Rajapur
allahabad
इलाहाबाद। दधिकांदो मेले का चौथा पड़ाव राजापुर सदरबाजार रहा जहां रविवार को पूरा क्षेत्र चकाचौंध रोशनी से दमकता रहा। छह घोड़े वाले चांदी के रथ पर सवार होकर ‘कान्हा-बलदाऊ’ का दल निकला तो लोग उन्हें मंत्रमुग्ध होकर निहारते रहे। हालांकि राजापुर और सदर बाजार में उत्सव के अलग रंग रहे लेकिन दधिकांदो की धूम से पूरा क्षेत्र सराबोर रहा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण दधिकांदो उत्सव समिति की ओर से म्योर रोड स्थित संजीव गुप्ता के घर पर लीला के लिए श्रीकृष्ण बलदाऊ के शृंगार और पूजा अर्चना के बाद दल निकला। अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में घंटा-घड़ियाल, शंखनाद के बीच दोनों भाई छह घोड़ों वाली चांदी की बग्घी पर सवार होकर चले। बैंडबाजा, पताका के साथ दल ट्रैफिक चौराहा पहुंचा। यहां पर लीला चौकियों के  शामिल होने के बाद दल म्योर रोड होते हुए सर्किट हाउस चौराहे के करीब पहुंचकर पूरा हुआ। दल निकलने वाले रास्ते के दोनों किनारे बने मकानों के बारजों से महिलाओं और बच्चों ने कान्हा बलदाऊ की मोहक छवियों को निहारा।
विज्ञापन

पूरे मेला क्षेत्र में गजब की रौनक रही। पटरी पर सजी दुकानों पर बच्चों, महिलाओं ने जरूरत की चीजें खरीदीं। सड़क की पटरियों पर सजी दुकानों पर घरेलू उपयोग से लेकर मनोरंजन का पूरा समान मौजूद था। बच्चों के साथ बड़ों ने भी मेले का आनंद लिया। दल में मुन्नू यादव, रामचंद्र जमुना, संजीव गुप्त, मूल चंद्र शर्मा, गंगादीन जायसवाल, मनोहर लाल, प्रमिल केशरवानी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ‘बाढ़ क्षेत्र में घर न बनाओ’ का संदेश भी
लीला चौकियों पर कृष्ण की बाल लीला की प्रस्तुतियों के अतिरिक्त अन्य प्रसंगों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया गया।  बजरंग दल की ओर से निकाली गई चौकी द्वारा बाढ़ क्षेत्र में घर न बनाओ का संदेश दिया गया। कृष्ण लीलाओं पर आधारित केसरवानी संघ, जायसवाल संघ की चौकियां भी सराही गईं।


 लाउडस्पीकरों की प्रतियोगिताएं
ट्रैफिक चौराहा, म्योर रोड मिंटो रोड, रहमान तिराहा, प्रवीन टावर, राजापुर बड़े हनुमान मंदिर, छोटे हनुमान मंदिर, सरकुलर रोड चौराहे तक बिजली की बहुरंगी सजावट की गई थी। इन्हीं जगहों पर लाउडस्पीकरों की प्रतियोगिताएं भी हुईं। देर रात तक पूरे क्षेत्र में चहल-पहल रही। खाने-पीने के स्टाल सड़क के दोनों ओर लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed