फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sacks of colors will be mixed in government tanker

लोकनाथ की कपड़ा फाड़ होली : सरकारी टैंकर में घोली जाएंगी रंगों की बोरियां, नगर निगम सरीखे नलों से बरसेगा रंग

Sat, 23 Mar 2024 01:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 01:21 PM IST
सार

लोकनाथ की कपड़ाफाड़ होली में हर मुहल्ले के रंग दिखेंगे। पांच सौ मीटर के दायरे में 20 से 25 हजार लोगों को रंगों से दिन भर बोरने का इंतजाम किया गया है। लोकनाथ की होली तबतक नहीं शुरू होगी, तबतक मिलन संघ के अध्यक्ष निखिल पांडेय बोरी-बोरी भर कर रंगों के साथ नहीं निकलेंगे।

विज्ञापन
Sacks of colors will be mixed in government tanker
लोकनाथ की होली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संस्कृतियों को संजोने वाले संगम के शहर में इस बार होली हटकर होगी। लोकनाथ की कपड़ाफाड़ होली के लिए रंगों की बोरियां और नगर निगम सरीखे नलों के फुहारे आ गए हैं। ठठेरी बाजार में पांच-पांच फीट की पीतल की पिचकारियां और रंगों से सराबोर होने के लिए टैंकर के आर्डर दे दिए गए हैं। पूरे शहर के तन-मन और मिजाज को रंगने की तैयारी है।

विज्ञापन


लोकनाथ की कपड़ाफाड़ होली में हर मुहल्ले के रंग दिखेंगे। पांच सौ मीटर के दायरे में 20 से 25 हजार लोगों को रंगों से दिन भर बोरने का इंतजाम किया गया है। लोकनाथ की होली तबतक नहीं शुरू होगी, तबतक मिलन संघ के अध्यक्ष निखिल पांडेय बोरी-बोरी भर कर रंगों के साथ नहीं निकलेंगे। उनके साथ पूरा मुहल्ला निकलेगा। इस बार कोतवाली से लोकनाथ चौराहे के बीच बैरिकेडिंग कर कपड़ाफाड़ होली होली खेलने की तैयारी है।
विज्ञापन


निखिल बताते हैं कि सबके कपड़े बिजली के तारों पर लटकते नजर आएंगे। पूरा लोकनाथ मुहल्ला कपड़ा फाड़ के लिए बेताब है। 24 मार्च की रात होलिका दहन के बाद ही लोकनाथ में रंगों की बौछार के लिए टोलियां लग जाएंगी। किशोर चौरसिया, रामलाल चौरसिया फुहारा लगवाने की जिम्मेदारी संभालेंगे, तो रवींद्र पांडेय, दीपक पुरवार समेत कई लोग स्पीकर बंधवाएंगे। चार सौ युवाओं की टोली इस होली की तैयारी में लगी है। लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता से लेकर हैदराबाद तक से लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक बंद नहीं कराया जाएगा, तब तक खेली जाएगी होली, 50 स्पीकरों पर बजेगा नाकाबंदी का गीत

लोकनाथ की होली को संगीतमय बनाने के लिए 40-50 स्पीकर लगेंगे। खासतौर से नाकाबंदी का गीत फिर बजेगा और लोग रगों में भीग भीग कर नाचेंगे। दर्जनों फुहारे बांधे जाएंगे। पांच कुंतल से अधिक गुलाब की पंखुडिय़ां, 15 कुंतल अबीर -गुलाल और तीन कुंतल कागज की कतरने मशीनों से उड़ाई जाएंगी। यह होली सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक तब तक होगी, जबतक इसे बंद नहीं करा दिया जाएगा।

ठठेरी बाजार में जल संस्थान के टैंकर से उड़ेला जाएगा रंग, छूटेगी पीतल की पिचकारियां

ठठेरी बाजार में जल संस्थान के टैंकर से रंग उड़ेला जाएगा। यहां भी कोतवाली के सामने बरिकेडिंग की जाएगी, ताकि लोग खुलकर होली खेल सकें। ठठेरी बाजार नवयुवक संघ पखवारे भर से तैयारियों में जुटा है। रोहित कसेरा अपनी पूरी टीम के साथ ठठेरी बाजार की होली को हर किसी के लिए ठसक के साथ पेश करने की तैयारी में जुटे हैं।

सरकारी टैंकर से रंग की सप्लाई होगी। बोरियों का रंग और स्टोर किया पानी भी फेंका जाएगा। पांच-पांच फीट लंबी पुरनियों की पीतल की पिचकारियों की मरम्मत कराई जा रही है। प्रेशर भी खूब होगा इन पिचकारियों में। ये पुरानी पिचकारी 50-60 फीट दूर तक रंग उड़ेलने में सक्षम होगी। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली ठटेरी बाजार की होली के रंग तबतक बरसते रहेंगे, जबतक पुलिस बंद कराने न आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed