फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sachin Shukla, accused of robbery in Nawabganj and carrying a reward of Rs 50,000, arrested By STF

Prayagraj : नवाबगंज में लूट का आरोपी 50 हजार का इनामी सचिन शुक्ला गिरफ्तार, एसटीएफ ने सिविल लाइंस से दबोचा

Sat, 27 Dec 2025 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Dec 2025 07:42 PM IST
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में तीन साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी हिमांशु उर्फ सचिन शुक्ला को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। काफी दिनों से उसकी खोजबीन की जा रही थी।

विज्ञापन
Sachin Shukla, accused of robbery in Nawabganj and carrying a reward of Rs 50,000, arrested By STF
हिमांशु उर्फ सचिन शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 50 हजार के इनामी अपराधी हिमांशु उर्फ सचिन शुक्ला को सिविल लाइंस से गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतापगढ़ व प्रयागराज के थानों में दर्ज लूट-छिनैती के मामलों में तीन साल से वांछित था।

विज्ञापन


एसटीएफ को सूचना मिली थी कि हिमांशु किसी काम से सिविल लाइंस इलाके में मौजूद है। वह शहर से बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने सिविल लाइंस के मिश्रा भवन चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी हिंमाशु को दोपहर करीब तीन बजे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना उसका बहनोई धीरज मिश्रा है। यह गिरोह राहगीरों के साथ मारपीट और लूटपाट की वारदात अंजाम देता है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ प्रयागराज के नवाबगंज व प्रतापगढ़ के बाघराय थाने में चोरी, लूट और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ ने गिरफ्तारी के बाद उसे थाना नवाबगंज में दाखिल करा दिया। जांच में पता चला कि वह दिल्ली भाग गया था और वहां एक होटल में वेटर का काम कर रहा था। दो-तीन दिन पहले ही वह वापस लौटा था। बता दें कि 11 जून 2022 को गिरोह ने नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को रोककर लूटपाट की थी। लोगों ने धीरज मिश्रा को पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed