फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rumors are being spread about merger of Jan Sangh with another party

प्रदेश अध्यक्ष बोले: जनसंघ के दूसरे पार्टी में विलय होने की फैलाई जा रही अफवाह, जनसंघ अपने सिद्धांतों पर तटस्थ

Thu, 30 Nov 2023 04:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 04:30 PM IST
सार

जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पांडेय कहा कि कुछ दिनों से यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि जनसंघ का दूसरी पार्टी में विलय हो गया है। यह भ्रांति फैलाने वाले कोई और नहीं बल्कि जनसंघ से जुड़े वह व्यक्ति हैं जो स्वार्थ सिद्ध न होने पर जनसंघ छोड़कर चले गए हैं या दूसरी पार्टी बना चुके हैं।

विज्ञापन

विस्तार

अखिल भारतीय जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने कहा कि जनसंघ के दूसरी पार्टी में विलय होने की अफवाह फैलाई जा रही है। यह बिल्कुल गलत है। जनसंघ अपना तेजी से विस्तार कर रहा है और अपने सिद्धांतों पर तटस्थ है। जनसंघ के दूसरी पार्टी में विलय का कोई सवाल ही नहीं उठता है। पांडेय बृहस्पतिवार को रिपोर्टर क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन






विज्ञापन




 


 

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि जनसंघ का दूसरी पार्टी में विलय हो गया है। यह भ्रांति फैलाने वाले कोई और नहीं बल्कि जनसंघ से जुड़े वह व्यक्ति हैं जो स्वार्थ सिद्ध न होने पर जनसंघ छोड़कर चले गए हैं या दूसरी पार्टी बना चुके हैं। उन्हें जब दूसरी पार्टी बनाने का कोई फायदा समझ में नहीं आया और जनता ने उन्हें नकार दिया तो वह जनसंघ को ही बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

कुलदीप पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय जनसंघ उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। कहा कि अखिल भारतीय जनसंघ राजनीति में सदैव सक्रिय रही है। जनसंघ कभी भी किसी पार्टी में विलय नही की थी। अखिल भारतीय जनसंघ युवाओं को राजनीति में लाने के लिए 20 फीसदी आरक्षण की मांग करती है,

 

कहा जहां इस देश में सिर्फ गरीबों की बात होती है। हमें इस देश के माध्यम वर्ग का भी विशेष चिंतन करने की आवश्यकता है। युवाओं को राजनीति में लाने के लिए राजनीति की पाठशाला छात्र संघ जिसको सरकार ने बंद कर दिया है। उसे बहाल किया जाए, ताकि भारतीय राजनीति में युवाओं की भी भागीदारी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed