फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rudrabhishek happened somewhere for deputy CM keshav prasad maurya and sunder kand

डिप्टी सीएम के लिए कहीं हुआ रुद्राभिषेक तो कहीं हुआ सुंदर कांड

Mon, 05 Oct 2020 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Oct 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Rudrabhishek happened somewhere for deputy CM keshav prasad maurya and sunder kand
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए हवन-पूजन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कोरोना संक्रमित होने के बाद वह जल्द इस बीमारी से निजात पाए इसके लिए रविवार को भाजपाइयों की ओर से तमाम जगह पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने जहां एक ओर रुद्राभिषेक किया तो वहीं दूसरी ओर सुंदरकांड का पाठ भी भाजपा नेताओं ने पढ़ा। कुछ भाजपा नेताओं ने बांध स्थित हनुमान मंदिर पर पूजन कर केशव मौर्य की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन


दो रोज पहले ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर खुद को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। हालांकि उनकी तबीयत ठीक है और वह होम आइसोलेट हैं। वह जल्द स्वस्थ हो इसके रविवार को भाजपा नेता अरुण अग्रवाल के नेतृत्व में रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर दिलीप श्रीवास्तव, मनोज दुबे, जी एस पी तिवारी,  चन्द्रजीत कुशवाहा, आकाश सिह, मनोज श्रीवास्तव, आशुतोष  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी क्रम में  श्री राम बारात पार्क नयापुरा करेली में भाजपा महानगर की ओर से डिप्टी सीएम  केशव प्रसाद मौर्य कोरोना से जल्द स्वस्थ हो इसके लिए सुंदरकांड एवं 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यहां महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, वरुण केसरवानी , रमेश पासी ,  राजेश केसरवानी, गौरव गुप्ता, अंकित गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता सुबोध सिंह और उनके समर्थकों की ओर से बांध स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर पर विशेष पूजन अर्चनक कर केशव के स्वस्थ होने की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rudrabhishek happened somewhere for deputy CM keshav prasad maurya and sunder kand
prayagraj news - फोटो : prayagraj

केशव के लिए गंगा में किया दुग्धाभिषेक

सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए रविवार को पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता और भाजपा नेताओं ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान केशव मौर्य एवं उनके पुत्र के कोरोना संक्रमण से मुक्त होने की कामना की गई। इसी क्रम में भाजपा नेता संजय गुप्ता ने सिविल लाइंस स्थित साईं मंदिर एवं हनुमान मंदिर पर पूजन-अर्चन किया और गरीबों को फल वितरित किया। इस अवसर पर पार्षद पवन श्रीवास्तव, सुरेश चंद्रा, लालजी यादव, चुन्नू बाबा, मोहित गुप्ता, संदीप चौहान, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed