{"_id":"5e34847b8ebc3e4b0658af74","slug":"ruckus-over-whats-app-group-at-auta-meeting-allahabad-news-ald267223092","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटा की बैठक में व्हाट्सएप ग्रुप पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटा की बैठक में व्हाट्सएप ग्रुप पर हंगामा
विज्ञापन
Ruckus over Whats app group at Auta meeting
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ऑटा) की शुक्रवार को हुई बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई और बेनतीजा समाप्त हो गई। बैठक के दौरान शिक्षकों के व्हाट्स एप ग्रुप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ग्रुप पर शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष प्रो. डीसी लाल को व्हाट्स एप ग्रुप से बाहर कर दिया गया। हंगामा बढ़ने और ऑटा सदस्यों के भकड़ने पर प्रो. लाल शुरुआत में ही बैठक बीच में छोड़कर चले गए।
हालांकि इस बैठक में ऑटा की नई कार्यकारणी के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की जानी थी लेकिन बैठक शुरू होते ही हंगामा हो गया। व्हाट्सएप ग्रुप पर शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में निरंतर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर प्रो. डीसी लाल के खिलाफ शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज कराई। शिक्षकों ने ग्रुप एडमिन के समक्ष प्रो. लाल को ग्रुप से बाहर करने का प्रस्ताव रखा। ग्रुप एडमिन ने ग्रुप में अनुशासन बनाए रखने का आश्वासन दिया और एक घंटे बाद प्रो. लाल को ग्रुप से बाहर कर दिया। निर्णय लिया गया कि अगर कोई भी शिक्षका सर्वजनिक पोर्टल पर किसी शिक्षक अथवा शिक्षक संवर्ग को अपमानित करता है तो उसे शिक्षक की संघ से मौलिक सदस्यता समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।
चुनाव के संबंध में निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल सात अगस्त को पूरा हो रहा है। इसलिए अगस्त 2020 से पहले ऑटा का चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी का चयन कर लेना चाहिए। ऑटा अध्यक्ष प्रो. राम सेवक दुबे ने आश्वस्त किया कि जल्द ही आम सभा की बैठक बुलाकर चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों ने प्रस्ताव पारित किया कि अच्छा कार्य करने के बावजूद एचओआर हॉस्टल की अधीक्षक डॉ. दीपशिखा सोनकर को जिस तरह बिना कारण बताए पद से हटाया गया, वह दुखद है। अध्यक्ष एवं महामंत्री इविवि प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को रखेंगे। बैठक में महामंत्री प्रो. शिवमोहन प्रसाद समेत प्रो. पंकज कुमार, प्रो. चंदा देवी, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. नीलोफर हफीज, डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. शैलेंद्र कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रो. डीसी लाल ने दी तहरीर
ऑटा की बैठक में हुए हंगामे के बाद देर शाम प्रो. डीसी लाल लाल ने ऑटा अध्यक्ष प्रो. राम सेवक दुबे एवं कुछ अन्य शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर दे दी। तहरीर में प्रो. लाल ने आरोप लगाया है कि प्रो. हर्ष कुमार, प्रो. पंकज कुमार, डॉ. राकेश सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और गाली गलौज की। ऑटा अध्यक्ष ने भी धमकी दी और इसके बाद चारों ने प्रो. डीसी लाल की कॉलर पकड़कर उन्हें धक्का देकर बैठक स्थल से बाहर कर दिया। प्रो. लाल ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।