फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ruckus on the police after fierce fighting on two sides

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जमकर हंगामा

Mon, 23 Dec 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ruckus on the police after fierce fighting on two sides
जगतपुर (प्रयागराज)। उतरांव के अतरौरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर बवाल हुआ। महिला की मौत की अफवाह पर आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। थाने के पुलिसकर्मी पहुंचे तो भीड़ ने पथराव कर उन्हें खदेड़ दिया। बाद में कई थानों की फोर्स व पीएसी पहुंची तब स्थिति नियंत्रित हुई। मारपीट में घायल महिला को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

अतरौरा गांव निवासी अमरदेव गिरि व पड़ोसी गुलाब विश्वकर्मा के बीच आबादी की जमीन को लेकर पिछले छह महीने से विवाद चल रहा है। रविवार सुबह 10.30 बजे गुलाब की पत्नी बेबी (34) घर के पास स्थित हैंडपैंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष से जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया गया। अचानक हुए हमले में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। चीख सुनकर सास आशा (60) बचाने पहुंची तो उसे भी पीटा गया। शोरगुल सुनकर बेबी के घरवाले दौड़े तो हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल बेबी को पहले सीएचसी व फिर बेली अस्पताल ले जाया गया। जहां से कुछ देर बाद उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर गांव में बेबी की मौत की अफवाह से तनाव फैल गया। आक्रोशित घरवालों व ग्रामीणों ने आरोपी पक्ष के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर के बाहर खड़ी साइकिल को क्षतिग्रस्त कर कुएं में फेंक दिया व अन्य सामान भी तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तोड़फोड़ से रोका तो आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर उन्हें खदेड़ दिया। जिसके बाद हंडिया समेत कई थानों की फोर्स लेकर अफसर पहुंचे और तब जाकर मामला शांत कराया गया। पुलिस ने बताया कि भुक्तभोगी महिला के रिश्तेदार रमाकांत की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें पंकज, नीरज, प्रमोद, ब्र्हमा व शिवकुमारी शामिल हैं। उधर दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है। गांव में एहतियातन पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
उधर मारपीट में घायल बेबी के पति गुलाब का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते ही इतनी बड़ी वारदात हुई। उसका आरोप है कि दूसरे पक्ष ने एक दिन पहले भी उसकी पत्नी से मारपीट की थी। जिसकी शिकायत लेकर वह उतरांव थाने भी पहुंचा था। इसके बावजूद थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आरोपी पक्ष बेखौफ रहा और उसने रविवार को फिर हमला बोल दिया।

पुलिस ने भी दर्ज कराया मुकदमा
उधर पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में पुलिस की ओर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी गंगापार नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तोड़फोड़ से रोकने की कोशिश पर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। इस मामले में चार नामजद व अन्य अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed