फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ruckus in High Court Bar regarding funds, Chairman said- mass resignation will be considered

Prayagraj : हाईकोर्ट बार में फंड को लेकर रार, अध्यक्ष ने कहा- सामूहिक इस्तीफा देने पर होगा विचार

Thu, 18 Jan 2024 12:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 12:40 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी ने अध्यक्ष और सचिव के नाम लिखे पत्र के जरिए सामूहिक इस्तीफा देते हुए कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, कार्यकारिणी के सामूहिक इस्तीफे की मूल प्रति अध्यक्ष अशोक सिंह को नहीं मिली है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए उन्हें इस बात की जानकारी हुई है।

विज्ञापन
Ruckus in High Court Bar regarding funds, Chairman said- mass resignation will be considered
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल 23 जनवरी को खत्म हो रहा है। बार एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा 23 जनवरी को आहूत की गई है, जिसमे वार्षिक बजट पेश किए जाने के साथ ही नए चुनाव की घोषणा की जायेगी। इसी बीच अधिवक्ता निधि समेत कई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कार्यकारिणी और कोषाध्यक्ष के बीच रार मच गई है।

विज्ञापन

वर्तमान कार्यकारिणी ने अध्यक्ष और सचिव के नाम लिखे पत्र के जरिए सामूहिक इस्तीफा देते हुए कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, कार्यकारिणी के सामूहिक इस्तीफे की मूल प्रति अध्यक्ष अशोक सिंह को नहीं मिली है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए उन्हें इस बात की जानकारी हुई है। बातचीत में अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा की गतिविधियों को लेकर काफी समय से कार्यकारिणी और कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।

विज्ञापन


जिसके कारण 22 दिसंबर को हुई आमसभा में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष में से किसी भी एक की अनुपस्थित रहने पर भी भुगतान किए जाने का प्रस्ताव लाया गया, जो आमसभा ने पास किया। लेकिन कोषाध्यक्ष की ओर से लगातार अशोभनीय कृत्यों को सद्भावनापूर्वक नजरंदाज किया जा रहा था। लेकिन अधिवक्ता हितों को लेकर कार्यकारिणी के सामूहिक इस्तीफे पर गहन विचार विमर्श के बाद समुचित निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने सामूहिक इस्तीफे को राजनैतिक साजिश का हिस्सा बताते हुए सारे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पलटवार करते हुए मौजूदा पदाधिकारियों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए है। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से नाराज आशीष मिश्रा ने कहा कि वह तीन बार के निर्वाचित पदाधिकारी है, कार्यकाल के अंतिम समय ने लगाए गए आरोप से वह दुखी है, जिसके खिलाफ वह मानहानि का दावा दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed