{"_id":"69dd4ba4bc1e17ddef0c2a3f","slug":"ruckus-erupts-in-ambedkar-park-over-tearing-of-posters-one-injured-in-beating-allahabad-news-c-407-1-ggp1006-13672-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आंबेडकर पार्क में पोस्टर फाड़ने पर हंगामा, पिटाई से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आंबेडकर पार्क में पोस्टर फाड़ने पर हंगामा, पिटाई से एक घायल
Tue, 14 Apr 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो परिचय नवाबगंज 04 घायल दयाशंकर गौतम
- फोटो : एचबीटीयू
आंबेडकर पार्क बरीबोझ में सोमवार की देर रात डॉ. आंबेडकर का पोस्टर फाड़ने पर विवाद हो गया। अराजकतत्वों की पिटाई से एक व्यक्ति घायल हो गया। थाना परिसर में पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। करीब 2 घंटे बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद लोग अपने घर वापस लौटे।
आंबेडकर जयंती को लेकर सोमवार को बरीबोझ स्थित डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा स्थल प्रांगण में स्थानीय लोगों द्वारा तैयारी की जा रही थी। आरोप है कि देर रात करीब 8:30 बजे पड़ोसी गांव के कुछ लोग पहुंचे और पोस्टर को फाड़ दिया। आंबेडकर जयंती की तैयारी में काम कर रहे दया शंकर गौतम निवासी जुड़ापुर झिगंहर की पिटाई कर दी। इससे दयाशंकर घायल हो गया। आरोप है कि अराजकतत्व ने गोली भी चलाई। दयाशंकर के सिर में खून बहता देखकर लोग नाराजगी जताते हुए मौके पर पहुंचे।
कुछ देर बाद काफी संख्या वाले लोग थाना नवाबगंज पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। देर रात घटना की खबर मिलते ही बसपा नेता डॉक्टर रामराज,, लालजी प्रेमी, नदीम अहमद, जियालाल गौतम ने घटना का विरोध किया। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

फोटो परिचय नवाबगंज 04 घायल दयाशंकर गौतम- फोटो : एचबीटीयू
विज्ञापन