फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ruckus case in atala: bail of four accused of inciting riots rejected

अटाला में बवाल मामला : दंगे भड़काने के चार अभियुक्तों की जमानत खारिज

Thu, 14 Jul 2022 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
जिला न्यायालय ने अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के चार आरोपियों आरिफ अली, फरहान अहदम, सद्दाम व इमरान की जमानत अर्जी बुधवार को खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि याचियों के अपराध गंभीर है। इसलिए वे जमानत पाने के अधिकारी नहीं है। यह आदेश यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने अभियुक्तों के अधिवक्तागण एवं सहायक शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह बिसेन के तर्कों को सुनकर दिया।
विज्ञापन



याचियों पर सांप्रदायिक दंगा भड़काने, विस्फोट करने, आगजनी, पथराव करा सरकारी संपत्ति की क्षति करने के आरोप में खुल्दाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मुकदमा वादी दीन दयाल सिंह ने आरोप लगाया है कि  इन आरोपियों नेजुमे की नमाज के बाद हजारों लोगों की भीड़ को दंगे करने के लिए भड़का दिया। उग्र भीड़ ने पुलिस एवं राहगीरों के पर पत्थर, बम, गोली एवं विस्फोटक पदार्थ फेंके और सरकारी गाड़ियों को आग लगा दी।
विज्ञापन


पुलिस के शस्त्र लूटने की भी कोशिश की गई। आरोपियों ने अपने आप को निर्दोष बताते हुए तर्क दिया कि इन्हें रंजिशन फंसाया गया है। जबकि अभियोजन ने विरोध में तर्क दिया कि उक्त आरोपियों के विरुद्ध संकलित साक्ष्य उपलब्ध हैं। मामले के तथ्यों एवं अपराध की गंभीरता को देखकर अदालत ने उक्त चारों आरोपियों की जमानत खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed