फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rs 74 crore approved for widening and beautification of 25 roads, proposal will be sent to the government

प्रयागराज : 25 सड़कों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए 74 करोड़ मंजूर, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Fri, 03 Nov 2023 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 02:05 PM IST
सार

पिछले वित्तीय वर्ष में लक्ष्य से अधिक गृहकर वसूली पर सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम को 74 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस राशि से सड़क से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। इसी क्रम में महापौर ने बैठक में इस बाबत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Rs 74 crore approved for widening and beautification of 25 roads, proposal will be sent to the government
सड़क निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम शहर की 25 सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कराएगा। सीएम ग्रिड योजना के तहत मिलने वाले 74 करोड़ रुपये से यह काम कराया जाएगा। महापौर गणेश केसरवानी ने बृहस्पतिवार को बैठक में इसे मंजूरी दी। साथ ही सड़कों का चयन करके जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष में लक्ष्य से अधिक गृहकर वसूली पर सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम को 74 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस राशि से सड़क से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। इसी क्रम में महापौर ने बैठक में इस बाबत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में विस्तारित क्षेत्र में पेयजल योजना के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। बैठक में 15वें वित्त आयोग मद से 25 नलकूप का रिबोर, 100 नए हैंडपंप लगाने, 200 हैंडपंप रिबोर कराने व 24 टैंकर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा यमुना बैंक रोड गेट नंबर नौ और 13 पर अस्थाई के स्थान पर स्थाई बाढ़ पंपिंग स्टेशन के निर्माण का निर्णय लिया गया। इसके लिए 33.84 करोड़ भी मंजूर किए गए। इन प्रस्तावों को नगर निगम सदन में पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने मच्छर जनित बीमारियों पर जताई चिंता, रोकथाम के दिए निर्देश


प्रयागराज। महापौर गणेश केसरवानी ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बने रहने पर चिंता जताई। साथ ही रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश। उन्होंने शहर और विस्तारित क्षेत्रों में सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा फागिंग एवं कीटनाशकों के नियमित छिड़काव के निर्देश दिए। महापौर ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कर्मचारियों की उपस्थिति आदि की भी समीक्षा की तथा जरूरी निर्देश दिए। उन्हाेंने संविदा पर तैनात सफाई कर्मियों की उनके आवास के पांच किमी के दायरे में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव, अरविंद राय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed