{"_id":"68bd72e564a36b6b0d027a3b","slug":"rs-5-52-crore-collected-in-one-month-for-ticketless-travel-action-taken-against-86064-in-prayagraj-division-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Praygraj News : बेटिकट यात्रा पर एक माह में 5.52 करोड़ रुपये वसूले, प्रयागराज मंडल में 86064 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Praygraj News : बेटिकट यात्रा पर एक माह में 5.52 करोड़ रुपये वसूले, प्रयागराज मंडल में 86064 पर कार्रवाई
Sun, 07 Sep 2025 05:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 Sep 2025 05:26 PM IST
सार
ट्रेनों में अनियमित व बेटिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। अगस्त-2025 में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में स्टेशनों पर अभियान चलाकर 5,52,43,767 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ट्रेनों में अनियमित व बेटिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। अगस्त-2025 में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में स्टेशनों पर अभियान चलाकर 5,52,43,767 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, अलीगढ़, टूंडला, मानिकपुर आदि रेलवे स्टेशनों पर 86064 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इसमें बिना टिकट सफर करने वाले 37973 यात्री रहे। इनसे 3,14,08,385 रुपये व अनियमित रूप से यात्रा करने वाले 45564 यात्रियों से 2,34,70,680 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। वहीं, अनबुक्ड लगेज के लिए 2527 के खिलाफ कार्रवाई कर 3,64,702 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया सीनियर डीसीएम हिमांश शुक्ला के निर्देश पर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन