फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rs 30 lakh each to the two former chief justices probing the Atiq-Ashraf murder case

प्रयागराज : अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच कर रहे दोनों पूर्व मुख्य न्यायमूर्तियों को 30-30 लाख रुपये

Fri, 01 Sep 2023 01:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Sep 2023 01:00 PM IST
सार

माफिया अतीक और अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में कालविन अस्पताल परिसर में 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शासन ने इस मामले की जांच के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहब भोंसले की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय आयोग का गठन किया था।

विज्ञापन
Rs 30 lakh each to the two former chief justices probing the Atiq-Ashraf murder case
अतीक-अशरफ की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने पांच सदस्यीय आयोग को एक करोड़ 20 लाख और तीन सहयोगियों को 14 लाख मानदेय स्वीकृत किया प्रयागराज। अतीक और अशरफ हत्याकांड की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को शासन ने एक करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा जांच आयोग के तीन सहयोगियों को भी 14 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जांच के लिए कुल एक करोड़ 34 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


माफिया अतीक और अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में कालविन अस्पताल परिसर में 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शासन ने इस मामले की जांच के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहब भोंसले की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय आयोग का गठन किया था। आयोग में झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी, पूर्व पुलिस महानिदेशक सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत जिला जज बृजेश कुमार सोनी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


शासन ने दोनों पूर्व मुख्य न्यायमूर्तियों दिलीप बाबा साहब भोंसले और वीरेंद्र सिंह को 30-30 लाख रुपये, न्यायमूर्ति अरविंद त्रिपाठी, सेवानिवृत जिला जज बृजेश कुमार सोनी और पूर्व पुलिस महानिदेशक सुबेश कुमार सिंह को 20-20 लाख रुपये एकमुश्त मानदेय स्वीकृत किया है। इसके अलावा न्यायिक जांच आयोग द्वारा नियुक्त एमाइकस क्यूरी राहुल अग्रवाल को पांच लाख रुपये, सहयोगी अधिवक्ता निखिल मिश्रा को दो लाख रुपये और अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल सात लाख स्वीकृत किया गया है। मनीष गोयल को जांच आयोग को अपेक्षित सहयोग देने और न्यायालय में राज्य सरकार का पक्ष प्रस्तुत करने लिए मानदेय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed