{"_id":"68a1e4c6fa1f2ad09f01d8ef","slug":"rs-15-lakh-approved-for-the-survey-of-ram-setu-bridge-will-be-built-from-mankameshwar-to-arail-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : राम सेतु के सर्वे के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत, मनकामेश्वर से अरैल तक बनेगा सेतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : राम सेतु के सर्वे के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत, मनकामेश्वर से अरैल तक बनेगा सेतु
Sun, 17 Aug 2025 07:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Aug 2025 07:48 PM IST
सार
राम सेतु का जल्द विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। सेतु के सर्वे तथा विस्तृत प्रस्ताव तैयार के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। सेतु निगम जल्द ही सर्वे शुरू करेगा।
विज्ञापन
प्रयागराज का प्रस्तावित रामसेतु।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राम सेतु का जल्द विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। सेतु के सर्वे तथा विस्तृत प्रस्ताव तैयार के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। सेतु निगम जल्द ही सर्वे शुरू करेगा। वनगमन के दौरान भगवान राम ने गंगा के साथ यमुना नदी को भी पार किया था। इस धार्मिक महत्व को देखते हुए नगर निगम की ओर से यमुना नदी पर प्रतिकात्मक रूप में राम सेतु के निर्माण का निर्णय लिया गया है। राम सेतु मनकामेश्वर मंदिर के पास से अरैल तक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस पर पैदल आवागमन की सुविधा होगी। नगर निगम के इस प्रस्ताव को शासन की भी सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। इसी क्रम में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी सेतु निगम को दी गई है। इससे पहले सेतु निगम सर्वे कराएगा। इसके लिए निगम की ओर से 15 लाख स्वीकृत किए गए हैं। यह राशि 15वें वित्त से दी जाएगी। महापौर गणेश केसरवानी ने बताया कि सेतु निगम को जल्द ही पैसा दिया जाएगा। सेतु निगम सर्वे के बाद प्रस्ताव तैयार करेगा।
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा सेतु, बढ़ेगा पर्यटन
राम सेतु यमुना बैंक रोड से अरैल के बीच बनेगा। अैरल में शिवालय पार्क, त्रिवेणी पुष्प समेत कई धार्मिक स्थल हैं। कई अन्य निर्माण भी कराए जा रहे हैं। वहीं यमुना बैंक रोड पर मनकामेश्वर मंदिर, मठ, अखाड़े आदि धार्मिक स्थल हैं। राम सेतु इन धार्मिक स्थलों को भी जोड़ेगा। इसके अलावा संगम आने वाले लोग भी इसके माध्यम से अरैल जा सकेंगे। ऐसे में राम सेतु से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन