फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB: Result of Assistant Station Master released, 3754 will give psycho test

आरआरबी : असिस्टेंट स्टेशन मास्टर का रिजल्ट जारी, 3754 देंगे साइको टेस्ट 

Thu, 09 Jun 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 10:54 PM IST
सार

पिछले माह नौ और दस मई को ही आरआरबी एनटीपीसी लेवल-6 की परीक्षा प्रयागराज समेत आठ शहरों में हुई थी। फिलहाल माह भर में ही इस परीक्षा का रिजल्ट आरआरबी ने जारी कर दिया।

विज्ञापन
RRB: Result of Assistant Station Master released, 3754 will give psycho test
RRB NTPC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड  (आरआरबी) के नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लेवल- छह की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-टू) का रिजल्ट बृहस्पतिवार को जारी हो गया। लेवल-6 के तहत असिस्टेंट स्टेशन मास्टर की इस परीक्षा में 3754 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। अब इन सभी अभ्यर्थियों की साइको परीक्षा होगी। 

विज्ञापन



दरअसल पिछले माह नौ और दस मई को ही आरआरबी एनटीपीसी लेवल-6 की परीक्षा प्रयागराज समेत आठ शहरों में हुई थी। फिलहाल माह भर में ही इस परीक्षा का रिजल्ट आरआरबी ने जारी कर दिया। बता दें कि आरआरबी सीबीटी-1 का रिजल्ट 30 मार्च को जारी हुआ था। उसमें 10322 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे। वहीं दूसरी ओर आरआरबी प्रयागराज के अधीन असिस्टेंट स्टेशन मास्टर के कुल 360 पद हैं। पदों के सापेक्ष आठ गुना यूनिक नंबर वाले अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन



आरआरबी प्रयागराज की  आधिकारिक वेबसाइट पर शार्टलिस्ट हुए सभी परीक्षार्थियों का रोल नंबर जारी कर दिया है। चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि  अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा सभी वर्ग के कटआफ भी जारी किया गया है।  साइको टेस्ट के लिए खाली पदों के सापेक्ष आठ गुना यूनिक रोल नंबर वाले परीक्षार्थी चुने गए हैं। वेबसाइट पर कटआफ भी अपलोड कर दिया गया है। उन्होंनेबताया कि एनटीपीसी के लेवल दो, तीन व पांच की परीक्षा 15 से 17 जून को संपन्न हो जाने के बाद  ही साइको टेस्ट की तिथि जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है कटऑफ
पूर्णांक - 120
जनरल - 77.62
एससी - 61.01
एसटी - 60.33
ओबीसी - 69.15
ईडब्ल्यूएस - 67.79

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed