{"_id":"62a22cdfb4e8a75700471583","slug":"rrb-result-of-assistant-station-master-released-3754-will-give-psycho-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरबी : असिस्टेंट स्टेशन मास्टर का रिजल्ट जारी, 3754 देंगे साइको टेस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआरबी : असिस्टेंट स्टेशन मास्टर का रिजल्ट जारी, 3754 देंगे साइको टेस्ट
Thu, 09 Jun 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:54 PM IST
सार
पिछले माह नौ और दस मई को ही आरआरबी एनटीपीसी लेवल-6 की परीक्षा प्रयागराज समेत आठ शहरों में हुई थी। फिलहाल माह भर में ही इस परीक्षा का रिजल्ट आरआरबी ने जारी कर दिया।
विज्ञापन
RRB NTPC
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लेवल- छह की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-टू) का रिजल्ट बृहस्पतिवार को जारी हो गया। लेवल-6 के तहत असिस्टेंट स्टेशन मास्टर की इस परीक्षा में 3754 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। अब इन सभी अभ्यर्थियों की साइको परीक्षा होगी।
विज्ञापन
दरअसल पिछले माह नौ और दस मई को ही आरआरबी एनटीपीसी लेवल-6 की परीक्षा प्रयागराज समेत आठ शहरों में हुई थी। फिलहाल माह भर में ही इस परीक्षा का रिजल्ट आरआरबी ने जारी कर दिया। बता दें कि आरआरबी सीबीटी-1 का रिजल्ट 30 मार्च को जारी हुआ था। उसमें 10322 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे। वहीं दूसरी ओर आरआरबी प्रयागराज के अधीन असिस्टेंट स्टेशन मास्टर के कुल 360 पद हैं। पदों के सापेक्ष आठ गुना यूनिक नंबर वाले अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
आरआरबी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर शार्टलिस्ट हुए सभी परीक्षार्थियों का रोल नंबर जारी कर दिया है। चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा सभी वर्ग के कटआफ भी जारी किया गया है। साइको टेस्ट के लिए खाली पदों के सापेक्ष आठ गुना यूनिक रोल नंबर वाले परीक्षार्थी चुने गए हैं। वेबसाइट पर कटआफ भी अपलोड कर दिया गया है। उन्होंनेबताया कि एनटीपीसी के लेवल दो, तीन व पांच की परीक्षा 15 से 17 जून को संपन्न हो जाने के बाद ही साइको टेस्ट की तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
ये है कटऑफ
पूर्णांक - 120
जनरल - 77.62
एससी - 61.01
एसटी - 60.33
ओबीसी - 69.15
ईडब्ल्यूएस - 67.79