फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB: Rail family will get 180 engineers this month, result of exam released

आरआरबी : रेल परिवार को इसी माह मिल जाएंगे 180 इंजीनियर, जारी किया गया परीक्षा का परिणाम

Fri, 09 Sep 2022 10:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 10:27 PM IST
सार

मार्च 2018 में आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर के 1444 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। 10 फरवरी 2020 को परिणाम जारी हुआ। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने 180 पद और बढ़ा दिए। इस वजह से जो अभ्यर्थी प्रतीक्षा सूची वाले थे।

विज्ञापन
RRB: Rail family will get 180 engineers this month, result of exam released
RRB - फोटो : Social media

विस्तार

रेलवे को इसी माह 180 इंजीनियर मिल जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षा की प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया है। नए इंजीनियरों की तैनाती प्रयागराज, आगरा, झांसी मंडल एवं उत्तर रेलवे के लखनऊ और बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में होगी। 

विज्ञापन



मार्च 2018 में आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर के 1444 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। 10 फरवरी 2020 को परिणाम जारी हुआ। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने 180 पद और बढ़ा दिए। इस वजह से जो अभ्यर्थी प्रतीक्षा सूची वाले थे, उन्हें भी जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मैटेरियल सुपरिटेडेंट (डीएमएस) आदि बनने का मौका मिल गया। 
विज्ञापन



डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 180 इंजीनियर का रोल नंबर आरआरबी प्रयागराज ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अब इन सभी का मेडिकल होना है। इस बारे में आरआरबी चेयरमैन आरए जमाली का कहना है कि मेरिट और रैंक अभ्यर्थियों की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अब मेडिकल के बाद सफल अभ्यर्थियों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन पदों पर होनी है नियुक्ति 
जूनियर इंजीनियर ब्रिज, जूनियर इंजीनियर सिविल/ड्राइंग, जेई पीवे, जेई वर्क्स, जेई ट्रैक मशीन, जेई कैरेज एंड वैगन, जेई मैकेनिकल, जेई इलेक्ट्रिकल/जनरल सर्विस, जेई इलेक्ट्रिकल/टीआरएस, जेई /सिग्नल एंड  टेलीकॉम, डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed