फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB Prayagraj has declared the ALP and NTPC results.

Prayagraj : आरआरबी प्रयागराज ने घोषित किया एएलपी और एनटीपीसी का रिजल्ट

Sat, 13 Jun 2026 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jun 2026 04:40 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी स्नातक) के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) का परिणाम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
RRB Prayagraj has declared the ALP and NTPC results.
RRB - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी स्नातक) के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


एएलपी परीक्षा के तहत देश भर में कुल 10,970 पदों के मुकाबले आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत आने वाले 588 पदों के लिए 8,838 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी सीबीटी-टू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। एएलपी में अनारक्षित वर्ग की कट-ऑफ 80.09, ओबीसी की 75.55, एससी की 69.24, एसटी की 69.00, ईडब्ल्यूएस की 64.44 और पूर्व सैनिकों की कट-ऑफ 32.44 है। इसकी सीबीटी-2 परीक्षा 12 जुलाई 2026 के बाद होनी संभावित है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी स्नातक परीक्षा के तहत देश भर के 5,810 पदों में से प्रयागराज जोन के 110 पदों के लिए 1,655 अभ्यर्थी दूसरे चरण के लिए सफल घोषित किए गए हैं। इसके कैटेगरी नंबर एक के तहत अनारक्षित वर्ग की कट-ऑफ 86.97, ओबीसी की 85.67, ईडब्ल्यूएस की 85.42, एससी की 80.92 और एसटी की 78.07 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीपीसी स्नातक की सीबीटी-2 परीक्षा जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में आयोजित हो सकती है। दोनों ही परीक्षाओं के स्कोरकार्ड देखने का लिंक एक्टिव हो गया है। वहां अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर आगामी 27 जून तक अपना स्कोर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed