फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB News: OBC cutoff higher than General in Junior Engineer CBT-2, uploaded on the website

RRB News : जूनियर इंजीनियर सीबीटी-टू में जनरल से अधिक ओबीसी का कटऑफ, वेबसाइट पर किया गया अपलोड

Thu, 24 Jul 2025 02:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Jul 2025 02:17 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती 2024 के लिए द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-2) के कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
RRB News: OBC cutoff higher than General in Junior Engineer CBT-2, uploaded on the website
RRB NTPC Registration 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती 2024 के लिए द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-2) के कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। खास बात यह है कि जो कट ऑफ जारी हुए हैं उसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का कटऑफ जनरल वर्ग से 51.06 अंक अधिक रहा है। अमूमन जनरल वर्ग का ही कटऑफ सबसे ज्यादा रहता है।ओबीसी का कटऑफ 846.23155 अंक रहा जबकि जनरल वर्ग का कटऑफ 795.1665 अंक ही है। अन्य श्रेणियों में अनुसूचित जाति (एससी) का कटऑफ 720.07101, अनुसूचित जनजाति (एसटी) का 515.81106 अंक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) 780.14748 अंक और भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) का कटआफ 593.91048 अंक है।

विज्ञापन


अब यही कहा जा रहा है कि आरआरबी जेई भर्ती में ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों की संख्या जनरल वर्ग की तुलना में अधिक रही होगी। इसी वजह से ओबीसी वर्ग में बड़ी संख्या में उच्च अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का कटऑफ ज्यादा है। भर्ती परीक्षा की तैयारी करवाने वाले शिक्षक आशुतोष श्रीवास्तव बताते हैं कि आरआरबी ने विभिन्न शिफ्टों में आयोजित परीक्षा में अंकों का नाॅर्मलाइजेशन करता है, यदि ओबीसी उम्मीदवारों ने कठिन शिफ्ट में अच्छा प्रदर्शन किया तो उनके नाॅर्मलाइज्ड अंक बढ़ गए होंगे। सीबीटी-टू के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। बता दें आरआरबी प्रयागराज के तहत जेई परीक्षा में 403 अभ्यर्थी पास हुए हैं। कटऑफ और स्कोरकार्ड आरआरबी की वेबसाइट www.rrbprayagraj.gov.in पर चार अगस्त तक उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed