{"_id":"5852f71a4f1c1b896064b009","slug":"rrb-issued-by-the-test-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरबी ने जारी किया मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआरबी ने जारी किया मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 16 Dec 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
exam shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद की ओर से नॉन पॉपुलर कैटेगरी के पदों के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा 17, 18 एवं 19 जनवरी को होगी। आरआरबी के चेयरमैन ने बृहस्पतिवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इलाहाबाद समेत परीक्षा देशभर के 32 शहरों में तीन पालियों में होगी।
नॉन पापुलर कैटेगरी के पदों की प्रारंभिक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पिछले सप्ताह घोषित हुआ था। इस परीक्षा में पेपर आउट होने के बाद से मुख्य परीक्षा की संभावना जताई जा रही है। ‘अमर उजाला’ ने मुख्य परीक्षा की संभावना को लेकर खबर भी प्रकाशित की थी। इस भर्ती के लिए कुल 14 लाख 55 हजार 239 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इसमें से नौ लाख 19 हजार 190 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा दी। इलाहाबाद में कुल 42 हजार 972 अभ्यर्थी सफल हुए थे। बृहस्पतिवार को बोर्ड के चेयरमैन एसएएम नकवी ने मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया।
उन्होंने बताया कि मुख्य परीक्षा इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, गांधी नगर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, ग्वालियर, भोपाल, भुवनेश्वर, नागपुर, चंडीगढ़, मोहाली, कोलकाता, आसनसोल, मुंबई, पुणे, नांदेड, नासिक, सूरत, मुजफ्फरपुर, गया, पटना, हैदराबाद, विजयवाड़ा, राजमुंदरी, गुंटूर, सिल्लीगुड़ी, त्रिवेंद्रम और कोझिकोडे में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन पालियों में परीक्षा सुबह 7.30 बजे, 11 बजे एवं दिन में 2.30 बजे होगी। डेढ़ घंटे की परीक्षा में 120 सवालों के जवाब देने होंगे।