फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rrb exam in allahabad

इस बार आरपीएफ के जिम्मे रहेंगे आरआरबी के परीक्षा केंद्र

Sat, 14 Jan 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 14 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
rrb exam in allahabad
online exam
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की ओर से नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के विभिन्न पदों के लिए आयोजित  मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र शुक्रवार से डाउनलोड होने शुरू हो गए। 17 से 19 जनवरी के बीच होने वाली इस परीक्षा को लेकर आरआरबी इलाहाबाद की ओर से इस बार सुरक्षा के तमाम इंतजाम करने का दावा किया गया है। कहा गया है कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर  रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि एनटीपीसी के 18252 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल 28 मार्च 2016 से 30 अप्रैल तक ऑन लाइन प्री परीक्षा ली गई। तब यूपी एसटीएफ की टीम ने 22 अप्रैल को इलाहाबाद में कुछ लोगों को ऑनलाइन पेपर के सेट के साथ पकड़ा था। इसे लेकर खासा हो हल्ला हुआ। बाद में आरआरबी इलाहाबाद ने कुछ केंद्रोें की परीक्षा निरस्त कर दी। इसके बाद परीक्षा नये केंद्रों में ली गई। प्री परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद अब मुख्य परीक्षा इलाहाबाद के साथ लखनऊ, कानपुर एवं ग्वालियर के 12 केंद्रों में होने जा रही है। परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए आरआरबी ने इस बार व्यापक तैयारी की है।
विज्ञापन


आरआरबी ने यूपी पुलिस और एसटीएफ से भी सहयोग मांगा है ताकि परीक्षा में कोई चूक न हो। इसके अलावा आरआरबी ने हर एक परीक्षा केंद्र में इस बार आरपीएफ की तैनाती कराने  का भी निर्णय लिया है। इसके अलावा मेटल डिटेक्टर भी हर एक केंद्र में रहेंगे। क्योंकि मुख्य परीक्षा भी ऑन लाइन होनी है इसलिए आरआरबी की आईटी टीम को भी एलर्ट कर दिया गया है। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक इस बार परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र जानने में चार दिन पहले ही जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed