फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB Allahabad results declared

आरआरबी इलाहाबाद ने घोषित किया परिणाम

Thu, 08 Dec 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
RRB Allahabad results declared
लिखित परीक्षा 28 फरवरी को ली गई थी।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद के नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी के पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को घोषित हो गया। गुड्स गार्ड, असिस्टेंट स्टेशन मास्टर, इंक्वायरी कम रीजर्वेशन क्लर्क आदि के कुल 18252 पदों के लिए कुल 1455239 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, झांसी. ग्वालियर, अलीगढ़ आदि शहरों में ऑनलाइन हुई परीक्षा में 919190 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम में 42972 अभ्यर्थियों को सफलता मिली। सफल अभ्यर्थियों की जनवरी एवं फरवरी में मुख्य परीक्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन


आरआरबी ने इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा मार्च से मई के बीच कराई थी। एसटीएफ ने पेपर लीक का मामले का भी खुलासा किया था। इसके बाद से माना जा रहा था कि सफल अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की भी परीक्षा होगी। हालांकि आरआरबी के चेयरमैन एमएएम नकवी के मुताबिक अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक होने के कारण दूसरे चरण की परीक्षा का निर्णय लिया गया। उनके मुताबिक मुख्य परीक्षा भी ऑनलाइन होगी। इसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed