{"_id":"5c992ef5bdec2214757c4ff3","slug":"rpf-assaulted-both-thieves-and-robbers-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ के हत्थे चढ़े दोनों चोर और कबाड़ी, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ के हत्थे चढ़े दोनों चोर और कबाड़ी, भेजे गए जेल
Tue, 26 Mar 2019 01:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ प्रयाग ने दो ऐसे शातिर चोर पकड़े हैं। जो दिन मेें कूड़ा उठाते थे और रात होते ही चोला बदलकर चोरी में जुट जाते थे। दोनों ने रेलवे परिसर में भी चोरी की तमाम वारदातें कीं थीं। इस दौरान एक कबाड़ी भी पकड़ा गया। जिसे दोनों चोरी का सामान बेचते थे। सोमवार को रेलवे मजिस्ट्रेट के यहां तीनों को पेश किया गया। उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि 22 मार्च की देर रात प्रयाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म स्थित स्टोर का ताला तोड़कर चोर टेलीफोन का तार चोरी कर ले गए। वरिष्ठ खंड अभियंता शशिकांत ने इसकी सूचना आरपीएफ प्रयाग को दी।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी बीके यादव ने बताया कि छानबीन के दौरान तमाम जगह की गई छापामारी और मुखबिरों की सूचना के आधार पर एलनगंज निवासी राजा और करेली निवासी सुशील कुमार को पकड़ा गया। दोनों ने पूछताछ के दौरान चोरी की बात कबूल की। यह भी बताया कि वे दिन में कूड़ा उठाने का भी काम करते हैं। इस बीच पकड़े गए दोनों युवक आरपीएफ को मुट्ठीगंज ले गए। वहां एक कबाड़ी धर्मराज के यहां आरपीएफ को चोरी किया हुआ टेलीफोन का तार भी बरामद हुआ। उसकी कीमत 28800 रुपये बताई जा रही है। तीनों ही अभियुक्त सोमवार को रेलवे मजिस्ट्रेट के यहां पेश किए गए। वहां से तीनों जेल भेज दिए गए। आरपीएफ की कार्रवाई में बीएम त्रिपाठी, जावेद खान, कालिका प्रसाद, अनंत यादव, वीके यादव, शिवानंद राय आदि शामिल रहे। आरपीएफ की इस कार्रवाई पर लखनऊ मंडल के सीनियर डीएससी ने सभी सात स्टाफ को दो-दो हजार रुपये का पुरस्कार दिए जाने का एलान किया है।
विज्ञापन