फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roshnbag market becomes Best Shopping Destination

बेस्ट शॉपिंग डेस्टिनेशन बना रोशनबाग का बाजार

Tue, 28 Jun 2016 02:13 AM IST
सुरभि गुप्ता, इलाहाबाद
सुरभि गुप्ता, इलाहाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
 Roshnbag market becomes Best Shopping Destination
बाजार में खरीदारी करते लाेग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
तकरीबन पांच सौ मीटर की दूरी में फैला रोशन बाग का ईद का बाजार इन दिनों पसंदीदा शापिंग डेस्टिनेशन बना हुआ है। बात चाहे लेटेस्ट फैशन से जुड़े कपड़ों, ज्वैलरी समेत अन्य एसेसरीज की हो या फिर सजावटी सामान, हर किसी की एक लंबी रेंज मौजूद है। खास तौर से ईद के लिए सजे इस बाजार में दोपहर से लेकर देर रात तक महिलाओं, युवतियों की भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन

ए्सी दुकानों से लेकर फुटपाथ पर सजी सैकड़ों दुकानों में जरूरत का सब कुछ मिलेगा।  इतना ही नहीं फैशन एसेसरीज से लेकर इंटीरियर डेकोरेशन तक सभी कुछ रोशन बाग के बाजार में मौजूद है। सौंदर्य प्रसाधनों और ज्वेलरी की दुकानों पर तो ख्रासी रौनक हैं।  स्टाइलिश नेकपीस, रिस्ट वॉच, ब्रेसलेट, इयरकफ्स, इयरिंग्स, रिंग्स, ब्रोच, नोज रिंग, चूड़ियां, कड़े, स्टोल्स, डिजाइनर हेयर पिंस समेत सब कुछ आपको मिल जाएगा। 
विज्ञापन


मस्तानी सूट ही नहीं पैंट प्लाजो भी
फिल्म बाजीराव मस्तानी के मस्तानी सूट से लेकर पैंट प्लाजो तक रोशनबाग में सब कुछ मौजूद है। लॉग कुर्ती, मिडिल कट कुर्ती, फ्राक कुर्ती, पटियाला के साथ धोती के अलावा जींस, कोटेशन कीशर्ट, बैलून टॉप की एक से बढ़कर एक रेंज मौजूद हैं। साथ ही साड़ियों की भी एक से बढ़कर एक वैरायटीहै।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुभा रहा है स्टाइलिश नकाब
रोशनबाग के बाजार में स्टाइलिश नकाब भी है। इसके अलावा दिल्ली, लखनऊ और अहमदाबाद से मंगाए गए वी गले, फर्ट गले और साइड गले के साथ ही बाहों पर की गई इम्बाइडरी वाले नकाब भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। युवतियों में मल्टीकलर के कुदंन और चमकीले धागों से सजे स्कार्फ सहित जारजेट के बने नकाब को भी महिलाएं और युवतियां खूब पसंद कर रही हैं।

फिजां में फैली इत्र की खुशबू
रोशनबाग के बाजार में एक से बढ़कर एक इत्र की खुशबू फैल रही है। रवायती हिना की खुशबू वाले इत्र के साथ खस का इत्र भी है। मजमुआ के इत्र सहित शमामा, फिरदौस और टीरोज इत्र भी काफी पसंद किया जा रहा है। इत्र विक्रेता अशरफ कहते हैं, रमजान के महीने में इत्र की जितनी बिक्री होती है उतनी तो सालभर में भी नहीं होती। रोजेदार इनकी जमकर खरीद कर रहे हैं। बाजार में 25 रुपए से लेकर 250 रुपए तक की कीमत में इत्र है।

इंटीरियर डेकोरेशन की हर रेंज मौजूद
डिजाइनर पर्दे, कुशन, टेबिल मैट्स, शीट्स, बेडशीट्स, आर्टिफिशियल फ्लावर समेत इंटीरियर डेकोरेशन के जुड़ा तकरीबन सब कुछ बाजार में मौजूद है। सिंगल से लेकर मल्टी कलर और प्लेन, प्रिंटेड वेलवेट टच के पर्दे सभी को पसंद आ रहे हैं। घर की दीवारों और सोफे के रंग के हिसाब से पर्दे खरीदे जा रहे हैं।वॉल हैंगिंग, शोपीस समेत सजावटी सामानों की एक लंबी रेंज भी आपको यहां मिल जाएगी।


क्राकरी की आकर्षक रेंज
क्राकरी की सिंपल से लेकर स्टाइलिश रेंज से रोशनबाग सजा हुआ है। ग्लास, कप, प्लेट, सर्विंग प्लेट्स, अलग-अलग साइज की ट्रे, बाउल्स, स्पून और फोक सेट सभी को खूब पसंद आ रहे हैं। डिजाइनर होने के कारण सभी इसके आकर्षण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed