फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Robbery in the High Court's AIR office, case filed against unknown thieves

हाईकोर्ट के एआईआर दफ्तर में चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Aug 2020 09:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Robbery in the High Court's AIR office, case filed against unknown thieves
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कैंट थाना क्षेत्र में हाईकोर्ट परिसर स्थित एआईआर दफ्तर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल की ओर से दी गई तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव की ओर से मामले की लिखित शिकायत एसएसपी से की गई। जिसमें कहा गया है कि 29 जुलाई को हाईकोर्ट परिसर स्थित एआईआर दफ्तर  की अफसर एकता पांडेय की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ। इसमें बताया गया कि एआईआर दफ्तर में लॉकडाउन के दौरान चोरी की घटना हुई है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी तब हुई जब 29 जुलाई को दफ्तर खुला। रजिस्ट्रार की ओर से एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि मामले की जांच की जाए और इसकी रिपोर्ट उन्हें यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए। इस मामले में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर सैन्यकर्मी के घर से नगदी समेत हजारों का सामान उड़ाया
कैंट थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कपड़ा व्यवसायी के घर में सवा करोड़ की चोरी का खुलासा हो नहीं पाया कि चोरों ने रिटायर सैन्यकर्मी के कमरे से नगदी समेत हजारों का सामान उड़ा दिया। भदोही निवासी सूर्यप्रकाश सेना से रिटायर हैं और वर्तमान में अशोक नगर में रहने वाले रिटायर कर्नल एमके श्रीवास्तव के घर रहकर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह मकान के ऊपरी स्थित कमरे में ही रहते हैं। जहां 31 जुलाई की रात दरवाजे में लगी जाली काटकर चोर बे्रसलेट, कपड़े, मोबाइल व 12 हजार नगद उठा ले गए। लगातार चोरियों से अशोक नगर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed