फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways will get 63 new buses, will operate on 54 rural routes

Prayagraj : रोडवेज को मिलेंगी 63 नई बसें, 54 ग्रामीण रूटों पर होगा संचालन

Sun, 08 Jun 2025 03:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 03:03 PM IST
सार

यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन को ग्रामीण रूटों के लिए अगस्त तक मुख्यालय से 63 नई बसें मिलेंगी। 42 सीटों वाली मिनी बसों के के संचालन के लिए 54 रूटों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें 30 रूट ऐसे होंगे।

विज्ञापन
Roadways will get 63 new buses, will operate on 54 rural routes
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन को ग्रामीण रूटों के लिए अगस्त तक मुख्यालय से 63 नई बसें मिलेंगी। 42 सीटों वाली मिनी बसों के के संचालन के लिए 54 रूटों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें 30 रूट ऐसे होंगे, जहां बसें शाम को आएंगी और सुबह यात्रियों को लेकर शहर आएंगी। अन्य रूटों पर दिन भर बसों का संचालन होता रहेगा। प्रयागराज की कुछ रूट पर बसें चल रही हैं। अन्य रूटों पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से प्रस्ताव मांगा जाएगा। इन बसों का संचालन ग्रामीण बस सेवा के रूप में होगा। बसें सिविल लाइंस, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, जीरो रोड, प्रयाग और लालगंज डिपो से चलेंगी।

विज्ञापन


आयशर कंपनी की बसों में दो सीटें दाएं और दो सीटें बाएं होंगी। इसमें सर्वाधिक 21 बसें प्रतापगढ़ डिपो को मिलेंगी। वहां इनका संचालन 17 रूटों पर प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा जीरो रोड डिपो को 15, मिर्जापुर डिपो को 13, सिविल लाइंस को छह, प्रयाग को पांच व लालगंज डिपो को तीन बसें मिलेंगी। रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बताया कि अगर किसी ग्रामीण मार्ग पर पहले से ही निगम बस संचालित है तो उन मार्गों को छोड़कर दूसरे मार्गों पर बसें चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed