फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways eating losses surrendered 78 buses

घाटा खा रहे रोडवेज ने 78 बसों का अब तक किया सरेंडर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways eating losses surrendered 78 buses
प्रयागराज । लॉकडाउन और अब उसके बाद अनलॉक में परिवहन निगम को लगातार घाटा उठाना पड़ रहा है। बसों का टैक्स बचाने के लिए अब विभाग ने आरटीओ में बसों को सरेंडर करना शुरू कर दिया है। अब तक प्रयागराज रीजन द्वारा 78 बसों को सरेंडर किया जा चुका है ।आने वाले दिनों में कुछ और बसें भी सरेंडर की जा सकती हैं। दरअसल जनता कर्फ्यू यानि कि 22 मार्च से 31 मई तक चले लॉकडाउन में परिवहन निगम को लंबा घाटा सहना पड़ा। अनलॉक होने के बाद 1 जून से सेवाएं शुरू हुई लेकिन बसों में अभी तक 50 फ़ीसदी ही लोड फैक्टर हो पाया है। रोडवेज की एसी बसों को भी नाम मात्र की ही यात्री मिल रहे हैं इस वजह से रोडवेज ने इन बसों का परिचालन थोड़ा कम कर दिया है। लखनऊ जाने वाली वोल्वो बस शुरू की गई लेकिन कम सवारी मिलने की वजह से यह सेवा भी बंद चल रही है। इन सभी बसों का प्रतिमाह टैक्स आरटीओ में रोडवेज को जमा करना होता है। विभाग को लगातार वर्कशॉप में खड़ी बसों का भी टैक्स जमा करना पड़ रहा है। पिछले माह रोडवेज द्वारा 36 बसों का सरेंडर किया गया था। ताकि इनका टैक्स ना जमा करना पड़े। इस बीच रोडवेज ने इस माह भी अपनी कई बसों का सरेंडर कर दिया है । इस तरह से अब तक प्रयागराज रीजन की 78 बसें सरेंडर कर दी गई हैं । इस बारे में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि अनलॉक होने के बाद अब तक 78 बसें सरेंडर की जा चुकी हैं । बसों का लोड फैक्टर भी अभी 50 फ़ीसदी तक ही पहुंचा है । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय उन रूटों पर ही ज्यादा बसें चलाई जा रही हैं जहां यात्री मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed